NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत की 5 प्राचीन गुफाएं, जहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध
    भारत की 5 प्राचीन गुफाएं, जहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध
    लाइफस्टाइल

    भारत की 5 प्राचीन गुफाएं, जहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध

    लेखन अंजली
    February 23, 2023 | 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत की 5 प्राचीन गुफाएं, जहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध
    भारत की प्रसिद्ध गुफाएं

    गुफाएं हमेशा अपने आसपास के रहस्य की एक अनोखी कहानियों से जुड़ी होती हैं, जो हमारी कल्पनाओं का विस्तार करती हैं? गुफाएं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध पुरातात्विक नमूनों का खजाना रही हैं। इन गुफाओं में से कुछ अभी न केवल धार्मिक स्थलों के रूप में पहचानी जाती हैं, बल्कि पूर्व-ऐतिहासिक काल की नक्काशी के साथ विरासत स्थलों के रूप में भी जानी जाती हैं। आइए आज भारत की 5 प्रसिद्ध गुफाओं के बारे में जानते हैं।

    अजंता और एलोरा गुफाएं (महाराष्ट्र)

    अजंता और एलोरा गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के पास स्थित हैं, जो भारत की सबसे प्राचीन रॉक-कट गुफाओं में से एक हैं। ये गुफाएं पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। सुंदर मूर्तियां, चित्र और भित्तिचित्रों के साथ सुसज्ज्ति ये गुफाएं बौद्ध, जैन और हिंदू स्मारकों का मेल है। अजंता और एलोरा गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में भी शामिल किया हुआ है। ऐसे में यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

    बाघ गुफाएं (मध्य प्रदेश) 

    मध्य प्रदेश में बघानी नदी के तट पर स्थित बाग गुफाएं 9 रॉक कट संरचनाओं का एक समूह है। गुफाओं की दीवारों पर बने चित्रों के कारण इसके अंदरूनी भाग को अक्सर रंग महल कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे बौद्ध भिक्षु दातका ने 4थी शताब्दी के अंत से 6ठी शताब्दी ईसवी में बनवाया था। ये गुफाएं प्राचीन भारतीय चित्रों और कला का सबसे अच्छा उदाहरण हैं और ऐतिहासिक रूप से राज्य में एक दर्शनीय स्थल भी।

    उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं (ओडिशा)

    ओडिशा में भुवनेश्वर के करीब स्थित उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं अपने 33 रॉक कट कक्षों के लिए प्रसिद्ध हैं, जो हिंदू और जैन ग्रंथों के चित्रों को प्रदर्शित करती हैं। इन गुफाओं में सबसे प्रसिद्ध मूर्तिकला विष्णु के वराह अवतार की 5 फीट ऊंची भव्य मूर्ति है, जो देवता को श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े भक्तों से घिरी हुई है। ये गुफाएं कला और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

    बेडसे गुफाएं (महाराष्ट्र)

    महाराष्ट्र की सबसे पुरानी गुफाओं में से एक बेडसे गुफाएं 60 ईसा पूर्व की हैं। ये रहस्यमयी गुफाएं एक ढलान वाली पहाड़ी पर स्थित हैं। जब भी आप वहां जाएंगे तो इसमें प्रवेश करते ही आपको चार 25 फीट ऊंचे स्तंभ मिलेंगे, जिनमें घोड़ों की सुंदर और प्राचीन नक्काशी और दीवारों पर हाथी हैं। यहां चैत्य नामक प्राथमिक गुफा के बीच में एक भव्य स्तूप भी है।

    बादामी गुफाएं (कर्नाटक) 

    बादामी गुफाएं कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में एक है। ये गुफाएं झील, बलुआ पत्थर की गुफा मंदिरों, खूबसूरत किलों के लिए जानी जाती हैं। चालुक्यों की शाही राजधानी की गुफाओं में तीन हिंदू मंदिर और एक जैन मंदिर हैं। ये मंदिर हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अगर आप कर्नाटक में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में बादामी गुफाओं को जरूर शामिल करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    पर्यटन

    शाही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 भारतीय जगहें राजस्थान
    बर्ड वॉचिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 जगहें नेशनल पार्क
    राजस्थान के ये 5 लोकप्रिय स्थल सांस्कृतिक यात्रा के लिए हैं बेहतरीन राजस्थान
    मध्य प्रदेश: पन्ना नेशनल पार्क में पर्यटकों ने रोका बाघिन और शावकों का रास्ता, वीडियो वायरल मध्य प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: भाग्यश्री की त्वचा रहती है खिली-खिली, जानिए उनकी खूबसूरती का राज  भाग्यश्री
    पूरे शरीर का वर्कआउट कर सकती हैं ये 5 हुला हूप एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    मधुमेह रोगी मीठे में खा सकते हैं खजूर से बने ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे हेल्थ टिप्स
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023