NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत की 5 प्रमुख लग्जरी ट्रेन, आपको एक बार जरूर लेना चाहिए इनमें सफर का आनंद
    लाइफस्टाइल

    भारत की 5 प्रमुख लग्जरी ट्रेन, आपको एक बार जरूर लेना चाहिए इनमें सफर का आनंद

    भारत की 5 प्रमुख लग्जरी ट्रेन, आपको एक बार जरूर लेना चाहिए इनमें सफर का आनंद
    लेखन अंजली
    Oct 20, 2022, 08:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत की 5 प्रमुख लग्जरी ट्रेन, आपको एक बार जरूर लेना चाहिए इनमें सफर का आनंद
    भारत की पांच लक्जरी ट्रेन

    अगर आप राजा-महाराजाओं की तरह रॉयल लाइफ का अनुभव करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे और IRCTC ने पर्यटकों के लिए शाही ट्रेने चलाई हैं। इनमें सफर करने पर आपको एक अलग ही अनुभव प्राप्त होगा। इन लग्जरी ट्रेनों के अंदर की सजावट एकदम शाही महल की तरह है और इनका लुत्फ उठाने के लिए विदेशों से भी लोग भारत आते हैं। चलिए फिर भारत की पांच प्रमुख लग्जरी ट्रेनों के बारे में जानते हैं।

    पैलेस ऑन व्हील्स

    पैलेस ऑन व्हील्स भारत की पहली लग्जरी ट्रेन है। इसका संचालन 26 जनवरी, 1982 को शुरू हुआ था। इससे पहले, ट्रेन का इस्तेमाल हैदराबाद के निजाम समेत राजस्थान और गुजरात के राजाओं के परिवहन के लिए किया जाता था। साल 2009 में इस ट्रेन को नया रॉयल लुक दिया गया था। इसमें केबिन, क्रिएटिव पेंटिंग और हस्तशिल्प समेत वॉलपेपर हैं। यह सितंबर से अप्रैल तक चलती है और इससे आप राजस्थान जाने का प्लान बना सकते हैं।

    महाराजा एक्सप्रेस

    महाराजा एक्सप्रेस को भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक माना जाता है। इस शाही ट्रेन को लगातार 2012, 2013 और 2014 में 'दुनिया की लीडिंग लग्जरी ट्रेन' का खिताब दिया गया था। इस ट्रेन में भव्य सुइट, बार और बटलर सेवाएं हैं। यह चार अलग-अलग सर्किटों पर चलती है, जो उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत की 12 जगहों को कवर करती है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के आसपास के पर्यटन स्थलों पर केंद्रित हैं।

    द डेक्कन ओडिसी

    यह आलीशान ट्रेन किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है और प्राचीन काल के राजाओं की यात्रा शैली से प्रेरित है। इसे भारतीय रेलवे के महाराष्ट्र मार्ग पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया था। यह ट्रेन पर्यटकों को महाराष्ट्र में छह अलग-अलग मार्गों पर सात रातों और आठ दिनों की यात्रा पर ले जाती है। इस ट्रेन में महल जैसी आंतरिक सजावट, लाउंज और ऑनबोर्ड स्पा है।

    द गोल्डन चेरियट

    साल 2008 में शुरू की गई यह शाही और शानदार ट्रेन आपको दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा कराती है। 2013 में इसे 'एशिया की लीडिंग लग्जरी ट्रेन' कि खिताब से सम्मानित किया गया था। दक्षिण भारतीय वास्तुकला से सजी इस ट्रेन में शाही साज-सामान, बहु-व्यंजन रेस्तरां, एक मिनी जिम, एक आयुर्वेदिक स्पा और बार के साथ AC कमरे हैं। यह ट्रेन अक्टूबर से मार्च तक चलती है।

    फेयरी क्वीन एक्सप्रेस

    भारत की सबसे पुरानी लग्जरी ट्रेनों में से एक यह शाही ट्रेन 1855 में निर्मित सबसे पुराने सर्विंग स्टीम लोकोमोटिव से संचालित होती है। इस ट्रेन को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिल चुका है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इसका उल्लेख है। यह आमतौर पर अक्टूबर से मार्च तक दूसरे और चौथे शनिवार को नई दिल्ली से अलवर के बीच चलती है। इसमें सफर करने पर आपको राजसी ठाट-बाट का अहसास होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
    भारतीय रेलवे
    ट्रेवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    लद्दाख में भारत और चीन के बीच हो सकती हैं और अधिक झड़पें- खुफिया पुलिस रिपोर्ट लद्दाख
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी-20: टॉस जीतकर भारत की गेंदबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर दर्ज की सत्र की दूसरी जीत, जानिए अन्य परिणाम रणजी ट्रॉफी
    सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'सनफ्लावर 2' का ऐलान, शुरू हुई शूटिंग  सुनील ग्रोवर

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    राजस्थान

    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत सचिन पायलट
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    राजस्थान: सचिन पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल- वसुंधरा राजे पर क्यों नहीं की कार्रवाई अशोक गहलोत
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, रात 12 बजे के बाद बंद करने होंगे बार-क्लब राजस्थान सरकार

    भारतीय रेलवे

    पेटीएम यूजर्स ऐप या वेबसाइट से बुक करें ट्रेन टिकट, PNR स्टेटस समेत कई सुविधाएं उपलब्ध पेटीएम
    सोनू सूद को ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर करना पड़ा भारी, रेलवे ने लगाई फटकार सोनू सूद
    पश्चिम बंगाल: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, चार दिन पहले ही दिखाई गई थी हरी झंडी पश्चिम बंगाल
    केंद्र सरकार की 756 परियोजनाओं में देरी, सबसे ज्यादा सड़क परिवहन क्षेत्र की- रिपोर्ट केंद्र सरकार

    ट्रेवल टिप्स

    अच्छा अतिथि बनने के लिए इन 5 शिष्टाचारों का करें पालन, मेजबानों पर नहीं बनेंगे बोझ लाइफस्टाइल
    तुर्की की यात्रा के दौरान ये 5 गलतियां करने से बचें, नहीं होगी कोई दिक्कत तुर्की
    थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां थाईलैंड
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ओडिशा

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023