LOADING...
बंगाल की खाड़ी से उठे बादल ला रहे आफत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है (तस्वीर: एक्स/@lakshay2550)

बंगाल की खाड़ी से उठे बादल ला रहे आफत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

Jul 27, 2025
09:22 am

क्या है खबर?

देश के विभिन्न राज्यों में इस समय मानसून की भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में शनिवार को हुए भूस्खलन के कारण चारधाम यात्री फंस गए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। दूसरी तरफ उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

भूस्खलन 

उत्तराखंड में भूस्खलन से मुसीबत 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को रातभर से जारी बारिश के कारण पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए और गौरीकुंड के पास केदारनाथ जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे फंसे 1600 से ज्यादा चारधाम तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। प्रदेश में रविवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 29 जुलाई तक 4 जिलों- चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मानसून 

राजस्थान में भारी बारिश का कहर

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर राजस्थान में तेज बारिश के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 1-6 इंच तक पानी बरसा। धौलपुर में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों-आंगनबाड़ियों में 28-30 जुलाई तक छुट्टी घोषित की है। मध्यप्रदेश में भी जबरदस्त बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कम 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में बादल रुक-रुक कर बारस रहे हैं। प्रदेश में रविवार को 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और उसके आस-पास के इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 जुलाई तक घनघोर बारिश के आसार हैं। हरियाणा के 16 जिलों में बारिश होगी, जबकि पंजाब में मौसम साफ रह सकता है।

तेज बारिश 

मुंबई में सुबह से बरस रहे बादल

मुंबई में रविवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ दिल्ली NCR में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। इस बार दिल्ली में जुलाई के दौरान सामान्य औसत से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी उमस झेलनी पड़ रही है।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश शुरू