LOADING...
दिल्ली में 2 दिन बारिश की संभावना, उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में गर्मी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी (तस्वीर: एक्स/@HimalayanMailJK)

दिल्ली में 2 दिन बारिश की संभावना, उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में गर्मी का अलर्ट

लेखन गजेंद्र
May 16, 2025
12:01 pm

क्या है खबर?

अंडमान और निकोबार में मानसून समय से पहले पहुंच गया है और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 13 शहरों में भीषण गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके कुछ दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले 2 दिन तक बारिश की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में गर्मी

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत गाजियाबाद, वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, भदोही, सोनभद्र और चंदौली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान अगर 45 डिग्री से ऊपर जाएगा तो हीटवेव की स्थिति मानी जाएगी। गर्मी से रात के तापमान पर भी असर पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

बारिश

अन्य राज्यों का क्या है हाल?

IMD ने शुक्रवार को 29 राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के 21 जिलों में तेज हवाओं के साथ हारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में गर्मी रहेगी। बिहार में पटना समेत 24 जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 14 जिलों में बारिश हो सकती है। राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा समेत अन्य जिलों में भी अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव दिखेगा।

ट्विटर पोस्ट

मौसम की जानकारी

जानकारी

समय से पहले आएगा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार समय से 4 दिन पहले केरल पहुंच रहा है। अमूमन यह 1 जून को पहुंता है, लेकिन इस बार यह 27 मई को पहुंच जाएगा। इसके बाद पूरे भारत में 8 जुलाई तक मानसून सक्रिया हो जाएगा।