LOADING...
दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2025
04:50 pm

क्या है खबर?

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को तेज गर्म हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। दिल्ली में मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम

किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल लू चलेगी। गुरुवार को देशभर में सबसे अधिक तापमान विदर्भ में दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री के आसपास था। कोलकाता, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश की संभावना बन रही है। यहां अधिकतम तापमान35 डिग्री के आसपास है।

ट्विटर पोस्ट

राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?