LOADING...
इस बार 4 दिन पहले 27 मई को आएगा मानसून, केरल में देगा दस्तक
केरल में 27 मई को मानसून

इस बार 4 दिन पहले 27 मई को आएगा मानसून, केरल में देगा दस्तक

लेखन गजेंद्र
May 10, 2025
02:18 pm

क्या है खबर?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून समय से 4 दिन पहले भारत में आएगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार मानसून 27 मई को हर बार की तरह सबसे पहले केरल में दस्तक देगा। आमतौर पर मानसून हर साल 1 जून को केरल पहुंचता है। IMD अधिकारियों ने बताया कि पूरे देश में मानसून 8 जुलाई तक पहुंच जाएगा।

मॉनसून

15 साल बाद जल्दी आएगा मानसून

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगर मानसून समय से पहले 27 मई को आता है, यो यह मौका 15 साल बाद आएगा। इससे पहले 2009 में 23 मई को मानसून केरल पहुंचा था। पिछले साल 2024 में 30 मई को मॉनसून आया था। इससे पहले 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को मानसून दक्षिण राज्य में आया था।

बारिश

अंडमान और निकोबार में अगले सप्ताह से बारिश शुरू

IMD ने बताया कि अगले सप्ताह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में। बारिश शुरू हो जाएगी। वहां 13 मई तक मानसून पहुंचने का अनुमान है। इस साल अल नीनो का प्रभाव न होने से अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है, जो कृषि के लिए फायदेमंद साबित होगी। बता दें कि पिछले 5 साल में अनुमान के मुताबिक ठीक बारिश हो रही है। जुलाई से पहले कई राज्यों में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो जाएगी।