NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
    अगली खबर
    आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 20, 2020
    02:20 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश जारी करेंगे। उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।'

    ये संदेश किस मुद्दे पर होगा, इसके बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बताया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि उनका ये संदेश कोरोना वायरस महामारी से संबंधित हो सकता है।

    आशंका और अपील

    त्योहारों में मामले बढ़ने की आशंका, प्रधानमंत्री कर सकते हैं सावधानी बरतने की अपील

    सर्दियों और त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। केंद्र सरकार की विशेषज्ञ समिति ने लापरवाही बरतने पर देश में एक महीने में लगभग 26 लाख अतिरिक्त मामले सामने आने की बात कही है।

    इसी कारण केंद्र सरकार लगातार लोगों से त्योहारों पर सावधानियां बरतने की अपील कर रही है और अब प्रधानमंत्री अपने संबोधन में खुद लोगों से ये अपील कर सकते हैं।

    देश के नाम संबोधन

    महामारी में पांच बार देश को संबोधित कह चुके हैं प्रधानमंत्री

    अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को लाइव संबोधित करते हैं तो ये कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनका देश के नाम कम से कम छठवां संबोधन होगा।

    सबसे पहले उन्होंने जनता कर्फ्यू का ऐलान करने के लिए 19 मार्च को देश को संबोधित किया था।

    इसके बाद लॉकडाउन-1 और लॉकडाउन-2, 20 लाख करो़ड़ रुपये के आर्थिक पैकेज और गरीबों को मुफ्त राशन के ऐलान के लिए उन्होंने चार बार देश को लाइव संबोधित किया था।

    स्थिति

    पिछले एक महीने से देश में घट रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

    बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले पीक कर चुके हैं और पिछले लगभग एक महीने से दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

    एक महीने पहले जहां देश में रोजाना 90,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब ये आंकड़ा 60,000 के आसपास आ गया है।

    सोमवार को तो देश में 29 जुलाई के बाद पहली बार 50,000 से कम नए मामले सामने आए। मौतें भी घटकर 600 से नीचे आ गई हैं।

    आंकड़े

    देश में लगभग 76 लाख हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

    देश में अब तक 75.97 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 1.15 लाख लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरा और मौतों के मामले में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    देश में पिछले एक महीने में सक्रिय मामलों में कमी आई है और ये 10.17 लाख के पीक से गिरकर 7.48 लाख पर आ गए हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये चार राज्य हुए हैं सबसे अधिक प्रभावित

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,01,365 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 42,240 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,86,050 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,453 मरीजों की मौत हुई है।

    7,70,604 मामलों और 10,542 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,90,936 मामलों और 10,691 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नरेंद्र मोदी

    प्रणब मुखर्जी का सफर: क्लर्क से राष्ट्रपति बन गए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं बनने का मलाल रहा प्रणब मुखर्जी
    बीयर ग्रिल्स के साथ अक्षय ने पी 'हाथी के मल की चाय', टीजर हुआ रिलीज अक्षय कुमार
    PM केयर्स फंड में पांच दिन में आए 3,076 करोड़ रुपये, दानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक नहीं कांग्रेस समाचार
    सिविल सेवा अधिकारियों को 'कर्मयोगी' बनाएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में मिशन को मिली मंजूरी भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    इंसानों को भी चपेट में ले सकता है सूअरों को बीमार करने वाला कोरोना वायरस- अध्ययन चीन समाचार
    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अनोखा प्रयोग, व्हाट्सऐप पर होंगे युवा खिलाड़ियों के ट्रायल क्रिकेट समाचार
    आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं आदित्य नारायण, बोले- अकाउंट में बचे हैं सिर्फ 18,000 रुपये बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र अनलॉक गाइडलाइंस: मुंबई मेट्रो परिचालन को मंजूरी, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल फिलहाल रहेंगे बंद भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025