Page Loader
LoC पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी; 10 नागरिकों की मौत, 20 घायल
LoC पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी (फाइल तस्वीर)

LoC पर पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी; 10 नागरिकों की मौत, 20 घायल

लेखन गजेंद्र
May 07, 2025
10:17 am

क्या है खबर?

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से घबराए पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पुंछ, राजौरी और उरी में निंयत्रण रेखा (LoC) के पास गोलाबारी की। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। सैन्य अधिकारियों को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, शाहपुर, मनकोट और राजौरी जिले में लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा में गोलाबारी की खबर मिली है। एक गोला बस स्टैंड पर भी गिरा है।

ट्विटर पोस्ट

सीमा पर गोलाबारी

गोलाबारी

LoC के पास के गांवों को निशाना बनाया

मीडिया में खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने LoC पर अग्रिम गांवों को निशाना बनाया है और मोर्टार दागे हैं। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 2 जवान घायल हो गए। दोनों की हालत स्थिर है। पाकिस्तान ने रात भर गोलीबारी और मोर्टार दागकर कई घरों को ध्वस्त किया है, जिसमें कश्मीरी नागरिकों के घर शामिल हैं। भारत ने भी LoC पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

आदेश

स्कूल बंद किए गए

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि उरी के सलामाबाद के नौपोरा और कलगे इलाकों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायल अस्पताल में हैं। अधिकारियों ने जम्मू क्षेत्र के 5 सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद कर दिया है। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। आगे का निर्णय हालात देखकर लिया जाएगा।