NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र में सुधरने लगे हालात, कल से पांच चरणों में हटाई जाएंगी पाबंदियां
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में सुधरने लगे हालात, कल से पांच चरणों में हटाई जाएंगी पाबंदियां

    महाराष्ट्र में सुधरने लगे हालात, कल से पांच चरणों में हटाई जाएंगी पाबंदियां

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 03, 2021
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को काबू में कर चुके महाराष्ट्र ने पाबंदियों को हटाने के लिए पांच स्तरीय योजना बनाई है।

    कोरोना संक्रमण से भारत के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 5 अप्रैल के बाद से पाबंदियां शुरू हो गई थी।

    14 अप्रैल को राज्य सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लागू करते हुए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए थे।

    अब इन प्रतिबंधों को पांच चरणों में समाप्त किया जाएगा।

    महाराष्ट्र

    पहले चरण में इन जिलों को मिलेगी छूट

    राज्य सरकार ने पहले चरण में उन जिलों से सभी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है, जहां पॉजीटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम है और अस्पतालों में 75 प्रतिशत से बिस्तर खाली पड़े हैं।

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वेडत्तिवर ने कहा कि शुक्रवार से पहले चरण में औरंगाबाद, भंडारा, धूले, गढ़चिरौली, जलगांव, जालना, नांदेड़, नासिक, परभणी और ठाणे समेत कुल 36 में से 18 जिलों से प्रतिबंध हट जाएंगे और सभी गतिविधियां पहले की तरह हो सकेंगी।

    दूसरा चरण

    मुंबई में अभी जारी रहेंगी पाबंदियां

    अमरावती, मुंबई, हिंगोली और नंदुरबार आदि को दूसरे चरण में रखा गया है। इसका मतलब है कि यहां अभी कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

    इसके अलावा इन चारों जिलों में एक साथ चार से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। रेस्टोरेंट, जिम, सैलून और ब्यूटी पार्लर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कामकाज हो सकेगा।

    मुंबई में पॉजीटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम होने के बावजूद 15 जून तक कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी। यहां लोकल ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।

    महाराष्ट्र

    चरणबद्ध तरीके से हटेंगी सभी जिलों की पाबंदियां

    तीसरे चरण में अकोला, पालघर, कोल्हापुर, बीड़, सांगली, रत्नागिरी, सतारा, सोलापुर और सिंधुदुर्ग जिले में पाबंदियां हटाई जाएंगी।

    पुणे और रायगढ़ से चौथे चरण में पाबंदियां हटेंगी और बाकी बचे जिलों में पांचवें चरण से लॉकडाउन हटा लिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, पाबंदियां हटाने के लिए जिलाधिकारी हर शुक्रवार को जिले में कोरोना संकट की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अगर उन्हें स्थिति नियंत्रण में नजर आती है तो वो प्रतिबंध हटाने का ऐलान कर सकेंगे।

    जानकारी

    महाराष्ट्र में नहीं होगी बोर्ड परीक्षाएं

    महाराष्ट्र सरकार ने भी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा न लेने का फैसला किया है। इससे पहले केंद्र सरकार CBSE की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान कर चुकी है।

    कोरोना वायरस

    राज्य और राजधानी में यह है संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में बीते दिन 15,169 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 285 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 पहुंच गई है। इनमें से 2,16,016 सक्रिय मामले हैं, 54,60,589 लोग ठीक हो चुके हैं और 96,751 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    मुंबई में बुधवार को 923 मामले सामने आए और 31 मौतें हुईं। इसी के साथ यहां कोरोना के कुल 7,07,041 मामले हो चुके हैं और 14,880 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना संकट

    देश में भी बेहतर हो रहे हालात

    देश में पिछले कुछ दिनों से महामारी के कारण बने हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

    देश में बीते दिन कोरोना के 1,34,154 नए मामले सामने आए और 2,887 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,84,41,986 हो गई है। इनमें से 3,37,989 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 17,13,413 रह गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    कोरोना: WHO ने भारत में मिले स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया भारत की खबरें
    कोरोना: दैनिक मौतों में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी, छोटे राज्यों में भी मृतकों की संख्या बढ़ी भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में रोका गया 18-44 वर्ष वालों का वैक्सीनेशन, 45+ वालों को लगाई जा रही वैक्सीन कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.48 लाख नए मामले, 4,200 से अधिक मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    वैक्सीन लगवाने के बाद कितने समय रहती है इम्युनिटी और क्या तीसरी खुराक की जरूरत पड़ेगी? भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: नदी में शव फेंकने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में लगातार घट रहे मामले; बीते दिन मिले 1.52 लाख संक्रमित, 3,128 मौतें कोरोना वायरस के मामले
    महाराष्ट्र: एक ही जिले में संक्रमित पाए गए 8,000 बच्चे, तीसरी लहर की तैयारियां शुरू महाराष्ट्र

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन दिल्ली
    कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए ओडिशा में 14 दिन का लॉकडाउन ओडिशा
    कोरोना संकट: टास्क फोर्स ने सरकार को कही पूरे देश में लॉकडाउन लगाने की बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    लॉकडाउन में शूटिंग करने के कारण पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा बॉलीवुड समाचार

    महामारी

    क्या 'वैक्सीन टूरिज्म' के जरिए विदेशों में जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं भारतीय? दिल्ली
    रामदेव के बयान पर भड़का IMA, स्वास्थ्य मंत्री को दिया केस दर्ज कराने का अल्टीमेटम सोशल मीडिया
    ब्लैक फंगस: केवल तीन राज्यों में 60 प्रतिशत मामले, गुजरात में सबसे ज्यादा गुजरात
    कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ब्राजीली राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर लगा जुर्माना ब्राजील
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025