NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: बेंगलुरू में रात 2 बजे तक हो रहे अंतिम संस्कार, श्मसान घाट दे रहे टोकन
    कोरोना: बेंगलुरू में रात 2 बजे तक हो रहे अंतिम संस्कार, श्मसान घाट दे रहे टोकन
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना: बेंगलुरू में रात 2 बजे तक हो रहे अंतिम संस्कार, श्मसान घाट दे रहे टोकन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 21, 2021
    10:40 am
    कोरोना: बेंगलुरू में रात 2 बजे तक हो रहे अंतिम संस्कार, श्मसान घाट दे रहे टोकन

    कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण देश के कई इलाकों में हालात भयावह हो गए हैं। कई जगह अस्पतालों में इंतजाम कम पड़ गए हैं तो कई जगह श्मसान घाटों के बाहर अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। ऐसा ही हाल बेंगलुरू शहर का है, जहां रात को दो बजे तक अंतिम संस्कार हो रहे हैं और लोगों को लाइन में लगने के लिए टोकन दिए जा रहे हैं।

    2/7

    सोमवार को श्मसान घाट में आए 31 शव

    दक्षिण बेंगलुरू का होसापालय श्मशान घाट शाम 05:30 बजे तक खुला रहता था, लेकिन अब देर रात तक खुला रहता है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "हम पहले आने वाले शव का पहले अंतिम संस्कार कर रहे हैं। कल यहां 31 शव आए थे और रात 2 बजे तक अंतिम संस्कार होते रहे। अक्टूबर से रोजाना एक या दो शव आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या दहाई के अंकों में होती हैं।"

    3/7

    पिछली लहर की तुलना में हो रही दोगुनी मौतें

    सितंबर में कोरोना वायरस संक्रमण की पहली लहर के चरम पर बेंगलुरू में प्रति 10 लाख लोगों पर 261 मौतें हो रही थीं, लेकिन इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 521 प्रति 10 लाख हो गया है। वहीं राज्य में प्रति 10 लाख 188 मौतें हो रही हैं। सोमवार को बेंगलुरू में 97 मौतें हुईं, जो दूसरी लहर के दौरान एक दिन में हुईं सबसे ज्यादा मौतें हैं। दूसरी लहर की शुरुआत से पहले यहां रोजाना 10-20 मौतें होती थीं।

    4/7

    लोगों को दिए जा रहे टोकन

    होसापालय इलेक्ट्रिक श्मसान में कोरोना संक्रमितों का बिना पैसे अंतिम संस्कार किया जाता है। अस्पतालों से कोरोना संक्रमितों के शव लाने वाले एक एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि उन्हें श्मसान घाट में प्रवेश करने के लिए 7-8 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां के कर्मचारियों ने टोकन देने शुरू किए हैं ताकि पहले आने वाले शवों का पहले अंतिम संस्कार किया जा सके और कोई विवाद न हो।

    5/7

    बेंगलुरू में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले

    इसी तरह बेंगलुरू के अस्पतालों पर भी कोरोना के बढ़ते मामलों का बोझ पड़ने लगा है। 19 अप्रैल तक शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 1,03,178 पहुंच गई थी, जो कर्नाटक के कुल सक्रिय मामलों का 72 प्रतिशत है। एक निजी अस्पताल के सीनियर प्रोफेसर ने बताया कि उन्होंने इस हफ्ते कोरोना मरीजों के लिए नया वार्ड शुरू किया था और दो घंटों के भीतर ही 100 बिस्तर भर गए। यहां एक भी ICU बिस्तर खाली नहीं है।

    6/7

    कर्नाटक में संक्रमण की क्या स्थिति?

    कर्नाटक में बीते दिन 21,794 मामले सामने आए और 149 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 11,98,644 हो गई है। इनमें से 13,646 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक तीसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य है।

    7/7

    देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना के 2,95,041 नए मामले सामने आए और 2,023 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। इनमें से 21,57,538 सक्रिय मामले हैं और 1,82,553 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    बेंगलुरू
    कोरोना वायरस

    कर्नाटक

    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती बीएस येदियुरप्पा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288 भारत की खबरें
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले पर लगी रोक भ्रष्टाचार
    कर्नाटक: शराबी व्यक्ति ने लगाई घर में आग, पत्नी और बच्चे समेत छह की मौत आग त्रासदी

    बेंगलुरू

    बजाज चेतक की बुकिंग फिर बंद, दो दिन में बुक हो गए सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पुणे
    बेंगलुरू: इस महीने अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 470 से अधिक बच्चे भारत की खबरें
    जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने मारा या अपनी अंगूठी से घायल हुई महिला? जानिए पूरा मामला कर्नाटक
    ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: देश में बेंगलुरू और शिमला रहने के लिए सर्वोत्तम शहर पुणे

    कोरोना वायरस

    अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना के कारण निधन, 'सिंघम' समेत कई फिल्मों में किया काम मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले, 2,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    बिहार: डॉक्टरों समेत लगभग 500 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में, 200 पुलिसकर्मी भी संक्रमित बिहार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, देश को लॉकडाउन से बचाने की अपील की नरेंद्र मोदी
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023