NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या दो लाख पार, एक लाख से अधिक हुए ठीक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या दो लाख पार, एक लाख से अधिक हुए ठीक

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या दो लाख पार, एक लाख से अधिक हुए ठीक

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 03, 2020
    10:21 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8,909 नए मामले सामने आए। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के पार हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 2,07,615 हो गई है।

    वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 217 रही और कुल मृतकों की संख्या 5,815 हो गई है।

    डाटा

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख के पार

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 4,776 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,00,303 पहुंच गई है जो कुल मामलों की 48.31 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,01,497 है।

    दोगुने होने की रफ्तार

    15 दिन में एक लाख से दो लाख हुए मामले

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक लाख से दो लाख पहुंचने में 15 दिन लगे। 19 मई को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हुई थी।

    इससे पहले 50,000 से एक लाख मामले होने में 12 दिन लगे थे।

    इसका मतलब एक दिन में सामने आने वाले मामलों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद पिछले 15 दिन में मामले दोगुने होने की रफ्तार घटी है।

    बढ़ने की रफ्तार

    ऐसे बढ़ते गए मामले

    भारत में कोरोना वायरस के 10,000 मामले सामने आने में 75 दिन लगे थे।

    30 जनवरी को पहला मरीज मिलने के बाद 14 अप्रैल को देश में संक्रमितों की संख्या 10,000 पहुंची थी। इसके बाद नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई।

    शुरुआती 10,000 मामले आने के बाद 20,000 मामले होने में सिर्फ आठ दिन लगे।

    इसके बाद मामले 20,000 से 40,000 होने में 11 दिन लगे। वहीं मामलों को 40,000 से 80,000 होने में 12 दिन लगे।

    राज्यों की स्थिति

    इन राज्यों की स्थिति सबसे खराब

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 72,300 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है। राज्य में 2,465 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ा है।

    तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 24,586 नए मामले सामने आ चुके हैं और 197 मरीजों की मौत हुई है।

    दिल्ली में 556 मौत समेत 22,132 मामले और गुजरात में 1,092 मौत समेत 17,617 मामले सामने आए हैं।

    नए मामले

    पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2,287 नए मामले

    चार सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में पिछले 24 घंटे में सामने आए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,287 नए मामले सामने आए।

    वहीं तमिलनाडु में 1,091 नए मामले सामने आए।

    दिल्ली में 1,298 नए मामले सामने आए। पिछले कई दिनों से दिल्ली में 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए रहे हैं और यहां स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

    इसी तरह गुजरात में पिछले 24 घंटे में 417 नए मामले सामने आए।

    दुनिया में स्थिति

    एशिया का पहला और दुनिया का सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश है भारत

    पूरी दुनिया में भारत की स्थिति की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत एशिया का पहला और दुनिया का सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है और यहां अब तक 18.31 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    ब्राजील (5.55 लाख), रूस (4.23 लाख), यूनाइटेड किंगडम (2.79 लाख), स्पेन (2.40 लाख) और इटली (2.33 लाख) भी भारत से आगे हैं।

    बयान

    ICMR ने कहा- कोरोना वायरस मामले पीक पर पहुंचने से अभी काफी दूर

    इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के मामले पीक (उच्चतम स्तर) तक पहुंचने में अभी काफी समय है।

    ICMR की वैज्ञानिक निवेदिता गुप्ता ने कहा, "कम्युनिटी ट्रांसमिशन के प्रयोग की बजाय हमें वायरस के प्रसार के स्तर को समझने की जरूरत है। हम पीक से काफी दूर हैं। बीमारी को रोकने के हमारे प्रयास प्रभावशाली हैं। भारत मृत्यु दर घटाने में सफल रहा है।"

    इलाज

    भारत में रेमडेसिवीर के आपातकालीन प्रयोग की अनुमति

    कोरोना वायरस के इलाज की बात करें तो ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वीजी सोमानी ने अमेरिकी कंपनी गिलियाड की दवा रेमडेसिवीर के आपातकालीन प्रयोग की अनुमति दे दी है। गिलियाड के ट्रायल में सामने आए सकारात्मक नतीजों के आधार पर ये फैसला लिया गया है।

    रेमडेसिवीर को कोरोना के गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज में लाभदायक पाया गया है। वहीं मध्यम रूप से बीमार मरीजों को पांच दिन ये दवा देने पर उन्हें भी लाभ मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    भारत की खबरें

    भारत और अपनी अन्य सीमाओं पर चीन आक्रामक रुख क्यों अपना रहा है? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: दसवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड मामले ईरान
    कोरोना वायरस: विशेषज्ञों ने चेताया, भारत में जून-जुलाई में बहुत बढ़ सकते हैं मामले ईरान
    देश में हो रहे एक लाख से ज्यादा COVID-19 टेस्ट, सरकारी लैब्स का योगदान 80 प्रतिशत पश्चिम बंगाल

    कोरोना वायरस

    कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस भारत की खबरें
    देश में पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा भारत की खबरें
    अब तक 12,000 से भी ज्यादा प्रवासियों को घर पहुंचा चुके हैं सोनू सूद, बने मसीहा बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: सरकार की प्रतिक्रिया पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल, कहा- कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ शुरू भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025