NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा
    देश

    देश में पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा

    देश में पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा
    लेखन भारत शर्मा
    May 30, 2020, 07:33 pm 0 मिनट में पढ़ें
    देश में पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा

    देश में अब कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इज़ाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 7,964 नए मामले सामने आए हैं और 265 लोगों की मौत हो गई। इन सब डराने वाले आंकड़ों के बीच अच्छी खबर यह है कि देश में पहली बार कोरोना के एक्टिव केस कम हुए हैं। एक्टिव केसों में 3,000 से ज्यादा की कमी आई है।

    24 घंटे में स्वस्थ हुए 11,264 संक्रमित

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,264 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। ऐसे में वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,565 घटकर 86,422 पर पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू होने के बाद से पहली बाद एक्टिव केस में कमी आई है। शुक्रवार को देशभर में कुल 89,987 एक्टिव केस थे। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    रिकवरी रेट में तेजी से हो रहा है इजाफा

    स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार देश के कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 11,264 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वर्तमान में देश में कुल 1,73,763 संक्रमितों में से 82,370 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। इसी तरह 86,422 का इलाज चल रहा है। ऐसे में देश की रिकवरी रेट बढ़कर 47.40 प्रतिशत पर पर पहुंच गई है।

    देश में इस तरह से हुआ रिकवरी रेट में सुधार

    स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार देश में जब पहला लॉकडाउन शुरू हुआ था तो उस समय मरीजों की रिकवरी रेट 7.1% थी। दूसरे लॉकडाउन में यह बढ़कर 11.42 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके बाद इसमें और इजाफा हुआ और यह 26.59 फीसदी पर पहुंच गई। 18 मई को जब लॉकडाउन का चौथा फेज शुरू हुआ तो ये आंकड़ा 38% पर था और अब यह 47 प्रतिशत को पार कर गया है। आगे इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

    अन्य देशों की तुलना में कम है भारत की मत्यु दर

    राहत की खबर यह है कि भारत में मृत्यु दर अन्य देशों के मुकाबले बेहद कम है। भारत की मृत्यु दर 2.87 प्रतिशत है। वहीं, पूरी दुनिया में यह 4.4 प्रतिशत है। भारत में प्रति लाख लोगों पर 0.3 लोगों की मौत हो रही है।

    एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा संक्रमित

    भारत के लिए चिंता बात यह है कि यहां अब संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में शनिवार तक एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण से रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हुई और 7,964 नए मामले सामने आए। ऐसे में देश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,763 पर पहुंच गई है। इसी तरह मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,971 पर पहुंच गया है। देश में संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में 62,228 है।

    महाराष्ट्र में हुई सबसे अधिक मौतें

    देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में 2,098 लोगों की हुई है। इसी तरह गुजरात 980, दिल्ली 398, मध्य प्रदेश 334, पश्चिम बंगाल 302, उत्तर प्रदेश 198, राजस्थान 184, तमिलनाडु 154, तेलंगाना 71 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    गुजरात
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    गुजरात

    गुजरात: पिता ने 25 साल बाद बेटे संग दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, दोनों को मिली सफलता बोर्ड परीक्षाएं
    प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने पर अरविंद केजरीवाल को गुजरात कोर्ट का समन  नरेंद्र मोदी
    धीरूभाई अंबानी का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर जनता के लिए खुला, यहीं हुआ था उनका जन्म मुकेश अंबानी
    गुजरात: दाहोद और जूनागढ़ में धार्मिक स्थलों को क्यों तोड़ा गया? गुजरात हाई कोर्ट

    महाराष्ट्र

    नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA नितिन गडकरी
    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  मुंबई
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन अरविंद केजरीवाल

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023