Page Loader
IMF की गीता गोपीनाथ का बड़ा दावा, कहा- 2027 तक भारत बन जाएगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
IMF की गीता गोपीनाथ ने कहा कि 2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा (तस्वीर: एक्स/@USAndIndia)

IMF की गीता गोपीनाथ का बड़ा दावा, कहा- 2027 तक भारत बन जाएगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2024
12:24 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत की प्रगति उम्मीद से काफी बेहतर रही है, जिसके अनुकूल परिणाम दिखाई दे रहे हैं। इंडिया टुडे के साथ विशेष साक्षात्कार में उन्होंने उम्मीद जताई की भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से बेहतर रही है, जिसके कई कारण हैं। इसकी रिकवरी भी अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है।

बयान

IMF ने विकास अनुमान को बढ़ाया

गोपीनाथ ने कहा कि भारत की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर रही और दूसरा कारण निजी उपभोग में सुधार है। उन्होंने कहा कि पिछले साल निजी खपत वृद्धि लगभग 4 प्रतिशत थी। IMF को उम्मीद है कि ग्रामीण खपत में सुधार के कारण इसमें वृद्धि होगी। IMF ने FMCG, दोपहिया वाहनों की बिक्री और अनुकूल मानसून के आधार पर मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत के विकास अनुमान को बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया है।

विकास

ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें नबर पर आया है भारत

वर्ष 2022 में ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2021 की अंतिम तिमाही में भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ा है। यह गणना अमेरिकी डॉलर पर आधारित थी और IMF के अनुसार, भारत ने उस साल की पहली तिमाही में भी अपनी बढ़त को बरकरार रखा था। भारत इससे पहले भी 2019 में ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंचा था। 2017 में भारत ने फ्रांस को पछाड़कर छठे स्थान पर कब्जा किया था।