LOADING...
बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा, NDMA ने कार्टून के जरिए समझाया कैसे बचें
भूस्खलन से बचने के लिए NDMA ने बताया तरीका (तस्वीर: unsplash)

बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा, NDMA ने कार्टून के जरिए समझाया कैसे बचें

लेखन गजेंद्र
Jun 29, 2023
04:10 pm

क्या है खबर?

मानसून शुरू होते ही पहाड़ों सें बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आना शुरू हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इससे बचने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने एक वीडियो संदेश जारी कर भूस्खलन से बचने का सरल तरीका समझाया है। वीडियो में 2 बंदरों की आपस में बातचीत के जरिए बताया गया है कि भूस्खलन के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

संदेश

कैसे बचें भूस्खलन से?

NDMA के मुताबिक, भूस्खलन से बचने के लिए ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए, जहां चट्टान खिसकने की संभावना हो। इस दौरान एक साथ रहना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। संदेश के मुताबिक, जब भी भूस्खलन की आवाज आपको डराए तो घबराने की जगह चौकन्ने हो जाएं। मलबा गिरते समय ढलान वाली जगह पर गलती से भी नहीं जाएं क्योंकि मलबा हमेशा नीचे की ओर ही भागता है। इस दौरान किसी सुरक्षित जगह पर शरण लें।

ट्विटर पोस्ट

कार्टून के जरिए बताया कि कैसे बचें भूस्खलन से