NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी; दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह, उड़ानें प्रभावित
    अगली खबर
    उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी; दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह, उड़ानें प्रभावित
    शीतकालीन अवकाश के बाद दिल्ली में आज से स्कूल खुल गए हैं

    उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी; दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह, उड़ानें प्रभावित

    लेखन नवीन
    Jan 15, 2024
    11:05 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम रही और यातायात सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

    दिल्ली में आज सुबह तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम है।

    रिपोर्ट

    दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते 168 उड़ानों में देरी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर सुबह 5.30 बजे रनवे पर दृश्यता 250 मीटर से 400 मीटर रिकॉर्ड की गई।

    इसके बाद हवाई अड्डा प्रशासन ने उड़ानों में देरी का ऐलान किया।

    फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 ने आज सुबह दिखाया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 168 उड़ानों में देरी हुई और 84 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

    सभी उड़ानों में औसतन लगभग एक घंटे की देरी हुई। 18 ट्रेनें भी लेट हैं।

    मौसम

    उत्तर भारत में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत - IMD 

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्से बेहद ठंडे मौसम की चपेट में हैं और घने कोहरे के कारण दृश्यता में 25 मीटर तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    IMD ने पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया है और दोनों राज्यों में 16 जनवरी तक भीषण ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    आज सुबह पंजाब के लुधियाना में तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    दिल्ली

    दिल्ली में ठंड के बीच वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर 

    दिल्ली में भीषण ठंड के साथ हवा का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर पहुंच चुका है।

    इसे देखते हुए रविवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली-NCR क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया।

    दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    स्कूल

    दिल्ली में शीतकालीन अवकाश के बाद आज से खुले स्कूल

    शीतकालीन अवकाश के बाद आज दिल्ली में स्कूल फिर से खुल गए हैं, लेकिन शीतलहर की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कक्षाओं के समय में बदलाव किया है।

    रविवार को शिक्षा विभाग ने एक आदेश में कहा कि कोई भी कक्षा सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगी और शाम 5 बजे के बाद कोई भी कक्षा नहीं चलेगी।

    साथ ही सभी शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कर्मचारियों को हमेशा की तरह अपने समय पर आना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर भारत
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 1 जनवरी को नए दाम जारी, जानिए कहां-कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    उत्तर भारत में नए साल का पहला दिन काफी सर्द, कई राज्यों में छाया कोहरा  उत्तर भारत
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई, कोहरे से 26 ट्रेनें घंटों लेट भारतीय मौसम विभाग
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 3 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    एक साथ उठे 2 तूफान; अरब सागर में 'तेज', बंगाल की खाड़ी में 'हामून' का खतरा चक्रवात
    चक्रवाती तूफान 'हामून' के कारण 7 राज्यों में अलर्ट, भारी बारिश की संभावना    चक्रवात
    चक्रवात 'हामून' को लेकर IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना चक्रवात
    दिल्ली में आज भी हवा जहरीली, 4 दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025