NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवाती तूफान 'हामून' के कारण 7 राज्यों में अलर्ट, भारी बारिश की संभावना   
    अगली खबर
    चक्रवाती तूफान 'हामून' के कारण 7 राज्यों में अलर्ट, भारी बारिश की संभावना   
    मौसम विभाग ने चक्रवात हामून को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

    चक्रवाती तूफान 'हामून' के कारण 7 राज्यों में अलर्ट, भारी बारिश की संभावना   

    लेखन नवीन
    Oct 24, 2023
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    चक्रवाती तूफान 'हामून' बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम इलाके के ऊपर एक गंभीर चक्रवात में बदल गया है।

    मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवात 'हामून' के अब उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने की अत्यधिक संभावना है।

    IMD के पूर्वानुमान से पता चला है कि तूफान 25 अक्टूबर को दोपहर के आसपास एक गहरे दबाव के रूप में खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट पर दस्तक दे सकता है।

    असर

    चक्रवात के कारण 7 राज्यों में अलर्ट, बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने चक्रवात हामून को लेकर 7 राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

    उसके अनुसार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के साथ-साथ असम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    24 अक्टूबर यानी आज मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश हो सकती है, वहीं 25 अक्टूबर को इलाके में भारी बारिश का अनुमान है। 26 अक्टूबर तक बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।

    बारिश

    ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी दिखेगा असर

    IMD का अनुमान है कि ओडिशा के तटीय जिले चक्रवात हामून के प्रभाव से अछूते नहीं रहेंगे और 24 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    इसी तरह पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 24 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

    चक्रवात हामून के कारण बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी।

    मौसम

    तटीय इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं- IMD

    IMD के अनुसार, 24 अक्टूबर को ओडिशा तट और इसके आसपास के इलाकों में 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    ये हवाएं 24 अक्टूबर की सुबह से पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों से शुरू होंगी। इन इलाकों में भी हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

    25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम और मणिपुर में भी तेज हवाएं चलेंगी।

    अलर्ट

    ओडिशा में चक्रवात हामून को लेकर अलर्ट

    चक्रवात हामून को लेकर ओडिशा की सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (SRC) ने अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने को कहा है।

    प्रशासन ने भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों के लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं और 2 दिनों तक लोगों को तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

    प्लस 

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय हिन्द महासागर क्षेत्र में चक्रवाती तूफानों का नाम रखने के लिए एक फॉर्मूला निर्धारित है। इस क्षेत्र के चक्रवातों के नाम 13 देशों द्वारा बारी-बारी से रखे जाते हैं।

    इनमें भारत, बांग्‍लादेश, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, थाइलैंड, श्रीलंका, ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE और यमन हैं।

    इस चक्रवात का 'हामून' नाम ईरान ने रखा है। ये एक फारसी शब्द है, जो अंतर्देशीय रेगिस्तानी झीलों या दलदली भूमि को संदर्भित करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    तूफान
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    चक्रवात

    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात यास, हवा की रफ्तार 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा ओडिशा
    आज शाम तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान गुलाब, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट जारी पाकिस्तान समाचार
    चक्रवात 'जवाद' को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक, ओडिशा में रेड अलर्ट ओडिशा
    'जवाद' चक्रवात: ओडिशा के 19 जिलों में स्कूल बंद, कई राज्यों में UGC-NET परीक्षा रद्द ओडिशा

    तूफान

    सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी ओडिशा
    तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा साइक्लोन 'निवार'; पुदुचेरी में धारा-144 लागू तमिलनाडु
    'निवार' के बाद अब मंडराया एक और साइक्लोन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तमिलनाडु
    'टाउते' तूफान से तबाह हुआ सलमान-कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट मनोरंजन

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली में राहत के बादल, बारिश से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली
    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान दिल्ली
    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ से 4 की मौत उत्तराखंड
    देश के 80 प्रतिशत हिस्से में पहुंचा मानसून, 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025