NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में नए साल का पहला दिन काफी सर्द, कई राज्यों में छाया कोहरा 
    अगली खबर
    उत्तर भारत में नए साल का पहला दिन काफी सर्द, कई राज्यों में छाया कोहरा 
    नए साल पर दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर बिछी है

    उत्तर भारत में नए साल का पहला दिन काफी सर्द, कई राज्यों में छाया कोहरा 

    लेखन नवीन
    Jan 01, 2024
    10:38 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में नए साल का पहला दिन काफी सर्द रहा और कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही कई राज्यों में 1 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया था।

    IMD ने अनुसार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में धुंध छाई हुई है।

    दिल्ली में आज सुबह तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विभाग

    इन राज्यों में आज रहेगा सबसे ठंडा दिन

    मौसम विभाग ने 1 जनवरी के लिए राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहने की संभावना है।

    पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 1 से 4 जनवरी तक भीषण शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

    इसके अलावा उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

    गिरावट

    कई राज्यों में पूरे हफ्ते गिरेगा तापमान

    मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के कई राज्यों में नए साल के पहले हफ्ते में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

    उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

    मौसम विभाग ने कहा कि मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जबकि उत्तर भारत में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

    बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना- IMD

    IMD ने कहा कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

    उसने कहा कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण 1 से 3 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा 3 जनवरी को दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    कोहरा

    कम दृश्यता के चलते यातायात सेवाओं पर पड़ा असर 

    उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण यातायात सेवाओं पर भी काफी असर पड़ है। इसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    रविवार को कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। सुबह के वक्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 800 मीटर रहने की वजह से 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर भारत
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    दिल्ली

    दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन INDIA की महत्वपूर्ण बैठक, सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा  INDIA
    वनप्लस 12 और वनप्लस 12R अगले महीने होंगे लॉन्च, तारीख आई सामने वनप्लस
    नोएडा: बैंक के सहायक प्रबंधक ने परिजनों के खाते में 28 करोड़ रुपये डाले, विदेश फरार नोएडा
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 3 और साल तक मिली सुरक्षा, जानें पूरा मामला हरदीप सिंह पुरी

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान हिमाचल प्रदेश
    पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 105 की मौत मानसून
    हिमाचल में आज बारिश का 'येलो अलर्ट', कुल्लू-मंडी राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों यात्री हिमाचल प्रदेश
    मानसून की बेरुखी: 122 सालों में सबसे सूखा रहा अगस्त, सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025