NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवात 'हामून' को लेकर IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    अगली खबर
    चक्रवात 'हामून' को लेकर IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    चक्रवात 'हामून' 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश तट की ओर बढ़ रहा है

    चक्रवात 'हामून' को लेकर IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    लेखन नवीन
    Oct 25, 2023
    11:59 am

    क्या है खबर?

    चक्रवाती तूफान 'हामून' को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    IMD ने मंगलवार को बताया है कि चक्रवात 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश तट की ओर बढ़ रहा है।

    IMD ने कहा कि चक्रवाती तूफान हामून 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे चटगांव (बांग्लादेश) के तटीय इलाके से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था, जो इसकी ओर तेजी से बढ़ रहा है।

    अलर्ट

    IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    IMD ने चक्रवात हामून को लेकर केरल, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय सहित कई राज्यों के अलर्ट जारी किया है।

    उसके अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ-साथ असम और मेघालय के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    इसके अलावा मिजोरम और त्रिपुरा में आज (25 अक्टूबर) अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 25-26 अक्टूबर को नागालैंड और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

    IMD

    चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं- IMD

    IMD ने कहा कि चक्रवात हामून के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान एक गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने और अगले 6 घंटों के दौरान एक और दबाव में तब्दील होने का अनुमान है।

    IMD ने कहा कि बांग्लादेश के तट से चक्रवात के गुजरने के दौरान ओडिशा के तटीय इलाकों के आसपास 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    चेतावनी

    ओडिशा प्रशासन ने चक्रवात को लेकर जारी किया अलर्ट

    बंदरगाह अधिकारियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान 'हामून' को रामेश्वरम के पम्बन बंदरगाह पर मछुवारों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

    ओडिशा में भी चक्रवात को लेकर 2 दिनों को अलर्ट है। यहां प्रशासन ने भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों के लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

    प्रशासन ने यहां सभी जिलों कलेक्टरों को अलर्ट पर रखने को कहा है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती तूफानों का नाम रखने के लिए एक फॉर्मूला निर्धारित है। इस क्षेत्र के चक्रवातों के नाम 13 देशों द्वारा बारी-बारी से रखे जाते हैं।

    इनमें भारत, बांग्‍लादेश, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, थाइलैंड, श्रीलंका, ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE और यमन हैं।

    इस चक्रवात का 'हामून' नाम ईरान ने रखा है। ये एक फारसी शब्द है, जो अंतर्देशीय रेगिस्तानी झीलों या दलदली भूमि को संदर्भित करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान

    चक्रवात

    आज शाम तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान गुलाब, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट जारी पाकिस्तान समाचार
    चक्रवात 'जवाद' को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक, ओडिशा में रेड अलर्ट ओडिशा
    'जवाद' चक्रवात: ओडिशा के 19 जिलों में स्कूल बंद, कई राज्यों में UGC-NET परीक्षा रद्द ओडिशा
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया भारतीय मौसम विभाग

    भारतीय मौसम विभाग

    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान दिल्ली
    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ से 4 की मौत उत्तराखंड
    देश के 80 प्रतिशत हिस्से में पहुंचा मानसून, 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान मानसून
    महाराष्ट्र में 3 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में 5 जुलाई तक रिमझिम बारिश महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025