NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', तटीय राज्यों में अलर्ट
    अगली खबर
    गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', तटीय राज्यों में अलर्ट
    मौसम विभाग ने चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है

    गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', तटीय राज्यों में अलर्ट

    लेखन आबिद खान
    Jun 08, 2023
    05:55 pm

    क्या है खबर?

    पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 दिनों में इसके और तीव्र होने की संभावना है।

    IMD ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे तूफान गोवा से लगभग 850 किलोमीटर पश्चिम में और मुंबई से 890 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

    IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है।

    रास्ता

    कहां-कहां से गुजरेगा बिपरजॉय?

    IMD के मुताबिक, ये चक्रवाती तूफान कराची के तट से टकरा सकता है। हालांकि, इसका असर भारतीय राज्यों पर भी देखने को मिलेगा।

    लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

    IMD ने कहा कि अगले 18 घंटों के दौरान ये तूफान धीरे-धीरे और तीव्र होगा और अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा।

    हवा

    चक्रवात की वजह से कितनी तेज हवाएं चल सकती हैं?

    IMD ने बताया कि चक्रवात की वजह से 8 जून को पूर्वी-मध्य अरब सागर और पश्चिम-मध्य अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    9 जून को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 145 से 155 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इस दौरान गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    सलाह

    मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

    IMD ने मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। पूर्व-मध्य और इससे सटे पश्चिम-मध्य और दक्षिण अरब सागर में 12 जून तक और उत्तर और इससे सटे मध्य अरब सागर में 12-14 जून तक मछुआरों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

    मछुआरों को 13 जून तक मध्य अरब सागर और 12 से 14 जून के बीच उत्तरी अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में न जाने की सलाह भी दी गई है।

    मानसून

    भारत में हुई मानसून की दस्तक

    8 दिन की देरी से मानसून आज केरल पहुंच गया है। अगले कुछ घंटों में इसके कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं।

    बता दें कि आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंच जाता है। IMD ने पहले इसके 4 जून तक केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी।

    मानसून में देरी होने के पीछे बिपरजॉय चक्रवात को भी वजह माना जा रहा है क्योंकि मानसून की उत्तरी सीमा बीते 4 दिन से एक ही स्थान पर थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    भारतीय मौसम विभाग
    गोवा

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    चक्रवात

    फेनी से अब तक 12 लोगों की मौत, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे ओडिशा ओडिशा
    फेनी प्रभावित ओडिशा के दौरे पर प्रधानमंत्री, राहत कार्यों के लिए की नवीन पटनायक की तारीफ ओडिशा
    फेनी के बाद अब 'वायु' का खतरा, चक्रवाती तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी भारत की खबरें
    गुजरात तट की तरफ बढ़ रहा चक्रवात वायु, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया मुंबई

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा दिल्ली
    भारत में फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 122 सालों का रिकॉर्ड, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई चिंता  उत्तर भारत
    दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान दिल्ली
    तेलंगाना और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि, दिल्ली में भी बारिश के आसार दिल्ली

    गोवा

    सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कर्लीज रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक हत्या
    गोवा की यात्रा के दौरान वहां से खरीदना न भूलें ये पांच चीजें पणजी
    गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात कांग्रेस समाचार
    गोवा की ये पांच खूबसूरत जगह प्री-वेडिंग शूट के लिए हैं बेहतरीन लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025