NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा लागू
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा लागू

    उत्तर प्रदेश में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा लागू

    लेखन मुकुल तोमर
    May 09, 2021
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन या कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। अब राज्य में 17 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी।

    हालिया कुछ दिनों में ये चौथी बार है जब राज्य सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। मौजूदा लॉकडाउन कल सुबह 7 बजे खत्म होने वाला था, लेकिन सरकार ने इससे पहले ही इसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

    लॉकडाउन

    इस तरह उत्तर प्रदेश में बढ़ती गई लॉकडाउन की अवधि

    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में सबसे पहले शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। पिछले हफ्ते इसका समय बढ़ाकर मंगलवार सुबह तक कर दिया गया।

    इसके बाद इस लॉकडाउन को पहले गुरूवार सुबह और फिर सोमवार सुबह तक बढ़ा दिया गया। अब इसे अगले सोमवार तक बढ़ा दिया गया है। राज्य के अपर मुख्य सूचना सचिव नवनीत सहगल ने आज लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया।

    पाबंदियां

    इन गतिविधियों को दी गईं लॉकडाउन से छूट

    लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत रहेगी और गैर-आवश्यक गतिविधियां बंद रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा, वहीं इनके बाहर किराना और दूध और सब्जी जैसी आवश्यक चीजें बेच रहीं दुकानें खुली रह सकेंगी। मेडिकल भी लॉकडाउन के दायर से बाहर रहेंगे।

    सरकार ने कहा है कि दवाईयों और ऑक्सीजन के लिए घर से बाहर निकलने वालों को रोका नहीं जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए जा रहे लोगों को भी आने-जाने की इजाजत होगी।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में ही लागू है लॉकडाउन

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में भी कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।

    इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में भी 19 अप्रैल से लॉकडाउन है और इसे एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया है।

    महामारी

    उत्तर प्रदेश में क्या है कोरोना वायरस महामारी की स्थिति?

    देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण स्थिति खराब है। शनिवार को यहां 26,847 नए मामले सामने आए और 298 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले यहां 30,000 से अधिक नए मामले भी सामने आ चुके हैं।

    राज्य में अभी तक कुल 14,80,315 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 9,997 मरीजों की मौत हुई है।

    सरकार पर मौतों और मामलों को छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं।

    राष्ट्रीय स्थिति

    पूरे देश में महामारी की क्या स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,03,738 नए मामले सामने आए और 4,092 मरीजों की मौत हुई। देश में कुछ दिनों से रोजाना चार लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,22,96,414 हो गई है। इनमें से 2,42,362 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,36,648 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: झांसी में छेड़छाड़ के आरोपी युवक को चप्पल से पीटा, कालिख पोतकर घुमाया उत्तर प्रदेश
    'स्क्विड गेम 3' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब देख पाएंगे वेब सीरीज  स्क्विड गेम
    राजकुमार राव ने जब-जब कॉमेडी पर खेला दांव, कैसा रहा फिल्मों का हाल? राजकुमार राव
    कान्स 2025: ऐश्वर्या राय एक बार फिर रेड कार्पेट पर छाईं, सामने आया नया लुक  ऐश्वर्या राय

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया सड़कों और फुटपाथों पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने का निर्देश योगी आदित्यनाथ
    गाजियाबाद: मंदिर में पानी पीने पर मुस्लिम बच्चे को पीटा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा मुस्लिम
    उत्तर प्रदेश: पत्रकारों से मारपीट मामले में अखिलेश यादव सहित 21 के खिलाफ मामला दर्ज समाजवादी पार्टी
    प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया पद से इस्तीफा नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 4.14 लाख मामले, 3,900 से अधिक मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: आंध्र और तेलंगाना से दिल्ली आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य दिल्ली
    कोरोना: निजी क्षेत्र कर सकेगा विदेशी वैक्सीनों का आयात, नई गाइडलाइंस जारी भारत की खबरें
    नेताओं पर बरसे सुनील शेट्टी, बोले- इनके कारण ऑक्सीजन-बेड के लिए भटक रहे लोग शट्टी

    लॉकडाउन

    कोरोना: दिल्ली में हालात चिंताजनक, स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ा तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन- केजरीवाल दिल्ली
    गुजरात में कोरोना की स्थिति पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सुनवाई आज गुजरात हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगना लगभग तय, दुष्प्रभावों को कम करने के कदमों पर हो रहा विचार महाराष्ट्र
    सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से प्रवासी मजदूरों के बच्चों और उनकी स्थिति की जानकारी मांगी सुप्रीम कोर्ट

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में सामने आए रिकॉर्ड 3.61 लाख मामले, पहली बार 3,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड को नहीं कर पाएंगी शूट, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हुए कोरोना संक्रमित, फैंस से की ये अपील सोशल मीडिया
    कोरोना वायरस: पंजाब में मंगलवार को 100 मौतें, इस साल एक दिन में सबसे अधिक पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025