NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस पर काबू पाने की राह पर हरियाणा, आधे से ज्यादा मरीज हुए ठीक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस पर काबू पाने की राह पर हरियाणा, आधे से ज्यादा मरीज हुए ठीक

    कोरोना वायरस पर काबू पाने की राह पर हरियाणा, आधे से ज्यादा मरीज हुए ठीक

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 21, 2020
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस की रफ्तार पहले की तुलना में भले ही कम हो गई हो, लेकिन इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

    केरल ने वायरस के प्रसार पर लगभग नियंत्रण कर लिया है और नए मरीज बहुत कम मिल रहे हैं। अब हरियाणा भी ठीक उसी रास्ते पर चलता नजर आ रहा है।

    यहां संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 252 पर पहुंच गई है, लेकिन सरकार के बेहतरीन प्रयासों से 58 प्रतिशत संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

    मौजूदा स्थिति

    हरियाणा में यह है कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति

    चिकित्सा विभाग के अनुसार गुरुग्राम में मंगलवार को मिले नए संक्रमित के साथ प्रदेश में अब तक कुल 252 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें इटली के 14 नागरिक भी शामिल हैं।

    राज्य में अब तक दो लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 108 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

    सबसे बड़ी बात यह है कि 58.74 प्रतिशत यानी 142 संक्रमित उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

    अस्पताल से छुट्टी

    किस जिले के कितने संक्रमितों को मिली अस्पताल से छुट्टी?

    चिकित्सा विभाग के अनुसार हरियाणा में अब तक स्वस्थ हुए 142 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    इनमें गुरुग्राम के 26 मरीज, नूंह और पलवल के 23-23, फरीदाबाद 22, अम्बाला सात, करनाल के पांच, सिरसा और पानीपत चार-चार, यमुनानगर के तीन, सोनीपत, पंचकूला और भिवानी के दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार के 1-1 संक्रमित शामिल हैं।

    इसी तरह 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। ऐसे में यहां ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

    डाटा

    हरियाणा में 32,039 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

    हरियाणा में कुल 32,039 लोगों को क्वारंटाइन किया गया हैं। 16,611 ने इसे पूरा कर लिया है और 15,428 अभी क्वारंटाइन में हैं। अब तक की गई 16,561 लोगों की जांच में से 12,253 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 2,069 की रिपोर्ट बाकी है।

    सबसे ज्यादा संक्रमण

    नूंह में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

    चिकित्सा विभाग के अनुसार हरियाणा में सबसे पहले 14 इटैलियन नागरिकों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद सबसे ज्यादा संक्रमित नूंह जिले में 57 मिले हैं।

    इसी तरह फरीदाबाद में 42, गुरुग्राम में 37, पलवल में 34, पंचकूला में 18, अम्बाला में 11, सोनीपत में सात, करनाल में छह, पानीपत में पांच, सिरसा में चार, यमुनानगर और भिवानी में तीन-तीन, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में दो-दो और चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक संक्रमित मिला है।

    जानकारी

    हरियाणा में वर्तमान में ये जिले हैं कोरोना मुक्त

    संक्रमितों के ठीक होने के बाद राज्य के चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर जिले कोरोना से मुक्त हैं। यहां अब कोई भी नया संक्रमित नहीं मिल रहा है। ऐसे में हरियाणा कोरोना पर काबू पाने की ओर बढ़ रहा है।

    जबलीगी जमात

    प्रदेश के कुल संक्रमितों में से 52 प्रतिशत का संबंध तबलीगी जमात से

    विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में अब तक मिले कुल 252 कोरोना संक्रमितों में से 52.77 प्रतिशत यानी 133 संक्रमित तबलीगी जमात से जुड़े निकले हैं।

    इनमें नूंह के सबसे ज्यादा 42, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला पांच, पंचकूला के सात संक्रमित शामिल हैं।

    इसी तरह यमुनागर के तीन, भिवानी दो और कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत का एक-एक संक्रमित शामिल हैं। ये सभी संक्रमित निजामु्द्दीन मरकज से लौटे थे।

    जोन

    हरियाणा के छह जिले रेड जोन में शामिल

    हरियाणा सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए प्रदेश को तीन जोन में बांटा है। अत्यधिक संक्रमण होने के कारण गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, करनाल और अंबाला को रेड जोन में शामिल किया गया है।

    इसी तरह कम संक्रमण होन के चलते पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है।

    इसी तरह यमुना नगर, झज्झर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    हरियाणा

    सामाजिक कुप्रथाओं से लड़ते हुए हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हरियाणा की डॉक्टर संतोष दहिया एक्सक्लूसिव
    इस सप्ताह चल रही इन बड़ी भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण बिहार
    हरियाणा की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये छह प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    हरियाणा सरकार के पास नहीं है मुख्यमंत्री खट्टर और उनके मंत्रियों की नागरिकता से जुड़े दस्तावेज असम

    कोरोना वायरस

    केरल: 28 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे कई लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता का दावा- वुहान की लैब में तैयार किया गया कोरोना वायरस चीन समाचार
    इन टिप्स को फॉलो कर बार-बार मुंह को छूने से बचें, कोरोना वायरस से रहेंगे सुरक्षित लाइफस्टाइल
    ट्रंप की चीन को धमकी- कोरोना वायरस फैलने के पीछे जिम्मेदार मिला तो भुगतने होंगे नतीजे चीन समाचार

    लॉकडाउन

    कोटा से छात्रों को लाने के लिए योगी सरकार ने भेजी बसें, नीतीश ने बताया अन्याय नीतीश कुमार
    भारतीय नौसेना के 20 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें
    लॉकडाउन में छूट को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर हुआ विचार अर्थव्यवस्था समाचार
    लॉकडाउन में फिट रहना है? बॉलीवुड हस्तियों की ट्रेनर यास्मीन द्वारा बताई गई ये एक्सरसाइज करें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025