NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए
    अगली खबर
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए
    ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुईं इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 22, 2023
    11:30 pm

    क्या है खबर?

    'RRR', 'कांतारा', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कामयाबी का सफर थम नहीं रहा है। इन चारों फिल्मों को ऑस्कर के लिए शार्टलिस्ट किया गया है।

    तमिल फिल्म 'इरावन निझाल' ने भी ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है, जो बेशक पूरे भारत देश के लिए गर्व की बात है।

    हालांकि, कुछ ऐसी भारतीय फिल्में भी हैं, जिन्हें ऑस्कर के लिए ना सिर्फ शॉर्टलिस्ट, बल्कि नॉमिनेट किया जा चुका है

    आइए उन चर्चित फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    #1

    मदर इंडिया

    महबूब खान के निर्देशन में बनी 'मदर इंडिया' 1957 में आई थी। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर में नॉमिनेशन हासिल किया था।

    फिल्म ने महिलाओं की एक नई छवि पर्दे पर पेश की थी। हिंदी सिनेमा में पहली बार ऐसा हुआ, जब एक महिला अपने परिवार की आजीविका के लिए खेत में बैल की जगह खुद को जोत देती है।

    फिल्म में नरगिस मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #2

    सलाम बॉम्बे

    1988 में आई 'सलाम बॉम्बे' को भी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेशन मिला था।

    निर्देशक मीरा नायर की इस फिल्म ने न्यूयॉर्क टाइम्स की सर्वकालिक महानतम 1,000 फिल्मों की सूची में भी अपना नाम दर्ज कराया था।

    'सलाम बॉम्बे' मुंबई में भटक रहे एक लड़के की कहानी है। इस फिल्म में एक लावारिस लड़के की दारुण कथा कहने के लिए मुंबई के ही एक आम लड़के को चुना गया था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    लगान

    आमिर खान की 2001 में आई फिल्म 'लगान' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई कीर्तिमान रचे। फिल्म में क्रिकेट मैच पर आधारित एक गांव की कहानी दिखाई गई थी।

    आशुतोष गोवारिकर ने इसका निर्देशन किया था। इसे भी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। 'लगान' के जीतने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन यह आखिर दौर में ऑस्कर जीतने से चूक गई।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #4

    द व्हाइट टाइगर

    रमीन बहरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा, आदर्श गौरव और राजकुमार राव थे। इसे ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ एडेप्टेड स्क्रीनप्ले श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था।

    फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी, 2021 को रिलीज हुई थी। यह अरविंद अडिगा के इसी नाम से आए चर्चित उपन्यास पर आधारित है।

    आधुनिक भारत पर गहरा व्यंग्य कसती इस फिल्म के लिए आदर्श को BAFTA की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में भी नॉमिनेशन मिला था।

    #5

    इन भारतीय डॉक्यूमेंट्री को भी मिला नॉमिनेशन

    फिल्मों से अलग कुछ भारतीय डॉक्यूमेंट्री भी हैं जिन्हें ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है।

    डॉक्यूमेंट्री 'द हाउस दैट आनंदा बिल्ट' (1969) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट और 'एन एनकाउंटर विद फेसेस' (1979) को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में नॉमिनेशन मिला था।

    'राइटिंग विद फायर' (2021) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

    फैशन डिजाइनर रितु कुमार के बेटे अश्विन कुमार की शॉर्ट फिल्म 'लिटल टेररिस्ट' (2004) को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऑस्कर अवॉड्‌र्स की शुरुआत 16 मई, 1929 से हुई थी। इसे फिल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। भानु अथैया ऑस्कर जीतने वाली देश की पहली शख्सियत हैं। उन्हें 1982 में आई फिल्म 'गांधी' के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    फिल्म पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    ऑस्कर पुरस्कार

    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक बॉलीवुड समाचार
    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन

    फिल्म पुरस्कार

    गणतंत्र दिवस: संविधान से जुड़ी इन हिंदी फिल्मों ने जीता लोगों का दिल भारत की खबरें
    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'मीनारी' 16 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमेरिका
    सिनेमा में योगदान के लिए नवाजुद्दीन को मिला 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जैकलीन ने सुकेश पर किए खुलासे, बोलीं- मेरी भावनाओं से खेला, मेरी जिंदगी नरक बना दी जैकलीन फर्नांडिस
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    भुवन बाम की 'रफ्ता रफ्ता' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देखें सीरीज भुवन बाम
    अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' का ट्रेलर अब इस दिन होगा जारी अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025