NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद
    अगली खबर
    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद
    थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ पर एक और कार्रवाई (फोटो: इंस्टाग्राम/@willsmith)

    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 17, 2022
    09:19 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर में विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारे वैसे तो अब कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसका प्रभाव अभिनेता पर से खत्म नहीं हो रहा है।

    पहले ही अभिनेता पर कई तरह की दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन यह कांड उनका पीछा छोड़ता नजर नहीं आ रहा।

    अब उन्हें मशहूर अमेरिकी शो 'सैटर्डे नाइट लाइव' (SNL) से भी बाहर कर दिया गया है। उन्हें इस शो से हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    वजह

    निर्माताओं को है शो के बहिष्कार का डर

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सीरीज 'SNL' के नए सीजन में विल स्मिथ को नहीं बुलाया गया है।

    खबरों की मानें तो थप्पड़ कांड के बाद उन्हें शो से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया है।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्माताओं को डर है कि अगर शो में स्मिथ आए तो अन्य हस्तियां आने से मना कर सकती हैं।

    बता दें कि क्रिस रॉक भी इस चर्चित शो का हिस्सा रह चुके हैं।

    जानकारी

    क्या है SNL?

    SNL चर्चित अमेरिकी कॉमेडी शो है। इस शो में अलग-अलग हस्तियां शामिल होती हैं और किसी समसामयिक मुद्दे पर आधारित व्यंगात्मक नाटक प्रदर्शित करती हैं। शो का पहला एपिसोड 1975 में प्रसारित हुआ था।

    कार्रवाई

    10 साल तक ऑस्कर में हिस्सा नहीं ले सकते स्मिथ

    ऑस्कर समारोह के दौरान क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद स्मिथ अकादमी से पहले ही प्रतिबंधित किए जा चुके हैं। उनपर अकादमी ने 10 साल का प्रतिबंध लगाया है।

    स्मिथ को अगले 10 सालों में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है।

    हालांकि अकादमी ने उनके बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड को रद्द नहीं किया था। ना ही भविष्य में उनके ऑस्कर नामांकन को प्रतिबंधित किया गया।

    ऑस्कर

    प्रतिबंध के कारण टूटेगी ऑस्कर की यह परंपरा

    ऑस्कर 2022 में स्मिथ ने फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।

    इस घटना के बाद स्मिथ ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली थी। वह अकादमी की सदस्यता से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

    ऐसी परंपरा रही है कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले कलाकार को अगले वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। हालांकि, प्रतिबंध के कारण स्मिथ ऐसा नहीं कर पाएंगे।

    घटना

    पत्नी का मजाक उड़ाने पर स्मिथ ने क्रिस को मारा था थप्पड़

    इस साल ऑस्कर समारोह के दौरान स्मिथ और क्रिस के विवाद ने दुनियाभर का ध्यान खींचा था।

    समारोह के दौरान मंच पर ही अभिनेता विल स्मिथ ने क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था।

    दरअसल, होस्टिंग के दौरान क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट के बालों को मजाक उड़ाया था। स्मिथ से यह सहन नहीं हुआ और उन्होंने मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया।

    दर्शकों को पहले लगा कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है पर ऐसा नहीं था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    विल स्मिथ
    क्रिस रॉक

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब सेलिब्रिटी गॉसिप
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम हॉलीवुड फिल्में
    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत दीपिका पादुकोण
    13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान आगामी फिल्में

    ऑस्कर पुरस्कार

    #BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन हॉलीवुड समाचार
    उत्तराखंड के किसान की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मोती बाग' ऑस्कर के लिए नॉमिनेट उत्तराखंड
    अपना टाइम आ गया! भारत से 2020 ऑस्कर के लिए 'गली बॉय' लेगी एंट्री बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स: एंडगेम' को ऑस्कर 2020 में इन 13 कैटेगरी में भेजने की तैयारी हॉलीवुड समाचार

    विल स्मिथ

    ब्रेकअप के बाद विल स्मिथ ने कई महिलाओं से बनाए थे संबंध, हो गए थे बीमार हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन हॉलीवुड समाचार
    'आई एम लीजेंड' के सीक्वल के लिए पहली बार साथ आए विल स्मिथ और माइकल जॉर्डन हॉलीवुड समाचार

    क्रिस रॉक

    ऑस्कर 2022: विल स्मिथ ने स्टेज पर चढ़कर क्रिस रॉक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल हॉलीवुड समाचार
    क्या क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ गवां सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड? हॉलीवुड समाचार
    थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा हॉलीवुड समाचार
    कितनी है विल स्मिथ की कुल संपत्ति? आलीशान घर और प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025