NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत
    अगली खबर
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत
    मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rakhisawant2511)

    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 19, 2023
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    राखी सावंत पिछले कई दिनों से आदिल दुर्रानी के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें मीडिया में आती रहती हैं।

    राखी का विवादों से वैसे तो पुराना नाता है, लेकिन गुरुवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    मुंबई पुलिस ने राखी को शर्लिन चोपड़ा द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर हिरासत में ले लिया है।

    शर्लिन ने भी यह जानकारी ट्विटर पर दी है।

    मामला

    पूछताछ के लिए हिरासत में राखी

    शर्लिन चोपड़ा ने कई मीडिया संस्थानों को टैग करते हुए लिखा कि अंबोली पुलिस ने राखी को उनकी FIR के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है।

    ANI की खबर के अनुसार, अंबोली पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया है। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया है।

    शर्लिन ने राखी पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों के बीच ट्विटर वॉर भी चर्चा में रहा था।

    ट्विटर पोस्ट

    शर्लिन ने दी जानकारी

    BREAKING NEWS!!!

    AMBOLI POLICE HAS ARRESTED RAKHI SAWANT IN RESPECT WITH FIR 883/2022

    YESTERDAY, RAKHI SAWANT’S ABA 1870/2022 WAS REJECTED BY MUMBAI SESSIONS COURT

    — Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) January 19, 2023

    झगड़ा

    कैसे शुरू हुआ था मामला?

    कुछ महीने पहले राखी और शर्लिन का झगड़ा सुर्खियों में रहा था। यह झगड़ा बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर था।

    शर्लिन ने बिग बॉस में साजिद की एंट्री पर सवाल उठाए थे। शर्लिन खुद साजिद के खिलाफ #MeToo आंदोलन के दौरान यौन शोषण की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

    इस मामले में राखी साजिद को सपोर्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद राखी और शर्लिन एक-दूसरे से ही भिड़ गई थीं और मीडिया में खूब बयानबाजी की थी।

    आरोप

    शर्लिन ने राखी और उनके वकील के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

    इसके बाद राखी और शर्लिन का झगड़ा पुलिस तक पहुंच गया।

    नवंबर में शर्लिन ने आरोप लगाया था कि राखी और उनके वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

    शर्लिन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और IT ऐक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

    शर्लिन ने सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकाली थी।

    राखी की शिकायत

    राखी ने भी शर्लिन के खिलाफ किया था मुकदमा

    शर्लिन की शिकायत से पहले राखी ने भी उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

    राखी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि शर्लिन ने उन्हें अपमानित किया।

    राखी का कहना था कि शर्लिन के खिलाफ उनके पास एक नहीं बल्कि कई सबूत हैं।

    राखी ने कहा था कि शर्लिन साजिद के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। उन्होंने शर्लिन को पोर्न स्टार भी कहा था।

    सुर्खियां

    आदिल दुर्रानी से शादी को लेकर चर्चा में राखी

    हाल ही में राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग अपनी शादी का खुलासा किया है।

    इसके बाद दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहीं।

    पहले चर्चा हुई कि आदिल ने इस शादी की पुष्टि करने से इंकार कर दिया है फिर राखी के धर्म परिवर्तन की भी खबरें आईं।

    राखी अपनी मां की गिरती सेहत के कारण भी चर्चा में हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर है और उनका इलाज चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राखी सावंत
    शर्लिन चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    राखी सावंत

    पहली बार राखी के पति ने की मीडिया से बात, कहा- अभिनेत्री जल्द होंगी प्रेग्नेंट बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत ने दिखाया अपना लंदन का घर, यूज़र्स बोले- कितना फेंकती है ये लंदन
    दीपक कलाल की फिर हुई पिटाई, मेट्रो में लड़की ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    पब्लिसिटी पाने के लिए इन सितारों ने रियलिटी शोज में रचाई झूठी शादी आदित्य नारायण

    शर्लिन चोपड़ा

    शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत मुंबई
    शिल्पा-राज ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना राज कुंद्रा
    शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप
    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप साजिद खान

    बॉलीवुड समाचार

    दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून ने की 'RRR' की तारीफ, दो बार देखी फिल्म RRR फिल्म
    'काइट्स' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों के गाने लिख चुके गीतकार नासिर फराज का निधन सेलिब्रिटी की मौत
    ईशा देओल अब बड़े पर्दे पर कर रहीं वापसी, मिला अमित साध का साथ अमित साध
    आदिल दुर्रानी ने की राखी सावंत संग अपनी शादी की पुष्टि, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर राखी सावंत

    मुंबई पुलिस

    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला बॉम्बे हाई कोर्ट
    मुंबई पुलिस ने नष्ट की 3,000 किलो से अधिक ड्रग्स, क्या है इसकी प्रक्रिया? मुंबई
    क्या है 'बुल्ली बाई' ऐप प्रकरण, जिसकी सरगना को उत्तराखंड से किया गया है गिरफ्तार? मुंबई
    बुल्ली बाई ऐप मामला: 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना- मुंबई पुलिस दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025