NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट
    मनोरंजन

    भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

    भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 09, 2022, 11:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

    भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' एक बार फिर सुर्खियों में है। इसने रिलीज होने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब एक बार फिर यह लोगों के बीच चर्चा का सबब बन गई है। इसका चर्चा में आना भी वाजिब है, क्योंकि इसने अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 'राइटिंग विद फायर' ने 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल किया गया है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    अखबार 'खबर लहरिया' से जुड़ी है डॉक्यूमेंट्री की कहानी

    डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' ने 94वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की फाइनल नॉमिनेशंस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इसे रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने निर्देशित किया है। दोनों के करियर की यह पहली डॉक्यूमेंट्री है। इसके को-डायरेक्टर घोष ने कहा, "हम काफी खुश हैं। यह हमारे लिए और भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा क्षण है।" 'राइटिंग विद फायर' की कहानी दलित महिला द्वारा चलाए जा रहे भारत के इकलौते अखबार 'खबर लहरिया' से जुड़ी हुई है।

    दलित महिलाएं करती थीं 'खबर लहरिया' का संचालन

    बुंदेलखंड में प्रकाशित खबर लहरिया भारत का एकमात्र अखबार था, जिसे सिर्फ दलित महिलाएं संचालित करती थीं। आठ पन्नों के अखबार खबर लहरिया में महिला रिपोर्टर बदलते समाज, भ्रष्टाचार, सरकार के अधूरे वादों, गरीबों और महिलाओं की कहानियां सुनाती थीं। 2002 से यह चित्रकूट समेत बुंदेलखंड के कई जिलों से प्रकाशित होता था। हालांकि, 2015 में यह बंद हो गया। खबर लहरिया के लिए इसके संस्थापक NGO निरंतर को 'यूनेस्को किंग सेजोंग लिट्रेसी सम्मान 2009' से सम्मानित किया गया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'राइटिंग विद फायर' बेबाक पत्रकारिता पर आधारित है। इसे सनडांस फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिल चुका है। इसे अब तक कुल 20 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अब 'राइटिंग विद फायर' से ऑस्कर जीतने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

    'राइटिंग विद फायर' का इन फिल्मों से होगा मुकाबला

    'राइटिंग विद फायर' के साथ दुनियाभर की चार अन्य डॉक्यूमेंट्री फिल्मों ने ऑस्कर के बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की श्रेणी में अपनी जगह पक्की की है। इसमें 'एसिनेशन', 'एटिका', 'फ्ली' और 'समर ऑफ सोल' शामिल हैं। ऑस्कर अवार्ड के लिए जेसिका चैस्टन, ओलिविया कोलमैन, निकोल किडमैन, पेनेलोप क्रूज, क्रिस्टिन स्टीवर्टर्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है, वहीं स्टीवन स्पिलबर्ग, जेन कैम्पियन, पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर की फाइनल लिस्ट के लिए चुना गया है।

    ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर'

    भारतीय दृष्टिकोण से भी ये अवॉर्ड शो बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि भारत की तरफ से सूर्या की 'जय भीम' और मोहनलाल की 'मरक्कर' इस रेस में शामिल थीं, लेकिन जब फाइनल नॉमिनेशन की लिस्ट आई तो भारतीय सिनेप्रेमियों के हाथ निराशा लगी। ये दोनों फिल्में ऑस्कर 2022 को रेस से बाहर हो गईं। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन 27 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। दुनियाभर में 200 से अधिक जगहों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    डॉक्यूमेंट्री

    ताज़ा खबरें

    बजट: रिटायरमेंट पर मिलने वाली अवकाश नकदीकरण की सीमा 25 लाख रुपये की गई बजट
    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग
    फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर रिलीज; प्यार, धोखे और राजनीति के बीच उलझीं यामी गौतम यामी गौतम
    बजट: युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का जोर, खोले जाएंगे 30 अंतरराष्ट्रीय केंद्र बजट

    ऑस्कर पुरस्कार

    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर
    ऑस्कर 2023: किस श्रेणी में किसे मिला नामांकन? देखें पूरी लिस्ट गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट RRR फिल्म

    डॉक्यूमेंट्री

    भाजपा सांसद का दावा- चीन से फंडिंग के लिए BBC चला रहा भारत विरोधी एजेंडा भाजपा समाचार
    BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने चेताया- देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश नरेंद्र मोदी
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग पर अड़े दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र, पुलिस ने लगाई धारा 144 दिल्ली विश्वविद्यालय

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023