NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जिया खान की मौत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, छह साल पहले की थी आत्महत्या
    अगली खबर
    जिया खान की मौत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, छह साल पहले की थी आत्महत्या

    जिया खान की मौत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, छह साल पहले की थी आत्महत्या

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Aug 19, 2019
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    जिया खान की मौत की खबर ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा सदमा दिया था।

    जिया ने आत्महत्या की थी। अब छह साल बाद जिया की मौत पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाने वाली है। यह डॉक्यूमेंट्री तीन सीरीज़ में बनाई जाएगी।

    इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

    हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह कब तक रिलीज़ की जाएगी।

    रिपोर्ट

    तीन भागों मेंं बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लोकप्रिय ब्रिटिश टेलीविज़न ब्रॉडकास्टर जिया की मौत पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी कर रहा है। यह सीरीज़ तीन भागों में बनाई जाएगी।

    इसके लिए टीम मुंबई पहुंच गई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री पर काम शुरू कर दिया गया है।

    मुंबई मिरर को एक सोर्स ने बताया, "अभी इस डॉक्यूमेंट्री पर बात करना काफी जल्दबाजी होगी।"

    देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इसे पर्दे पर कैसे उतारते हैं।

    घटना

    छह साल पहले जिया ने की थी आत्महत्या

    उल्लेखनीय है कि 3 जून, 2013 को जिया को उनके मुंबई वाले घर पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया था।

    रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जिया ने यह कदम अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली से लड़ाई के बाद उठाया था।

    इस घटना के पांच साल बाद 31 जनवरी, 2018 को सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। अभी भी यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

    जांच

    2014 में CBI को ट्रांसफर किया गया था केस

    जिया की मौत के बाद 10 जून, 2013 को सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद 2 जुलाई को हाई कोर्ट ने सूरज को जमानत दे दी थी।

    जिया की मां राबिया की याचिका के बाद इस केस को 2014 में CBI को ट्रांसफर कर दिया गया था।

    जिया की मां ने दावा किया था कि एजेंसी ने सूरज पर हत्या के आरोप लगाने से इनकार कर दिया था।

    परिचय

    25 की उम्र में जिया ने की थी आत्महत्या

    बता दें कि जिया यूएस में पैदा हुईं थीं और उनकी परवरिश लंदन में हुई थी।

    जिया ने फिल्म 'निशब्द' में अमिताभ बच्चन के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था।

    इसके अलावा वह 'हाउसफुल' और 'गजनी' जैसी सुपरहिट फिल्मोें में भी नजर आईं थीं।

    वहीं, जिस समय जिया की मृत्यु हुई थी उस समय वह महज 25 साल की थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    डॉक्यूमेंट्री

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने फिर दिखाए बेली मूव्स, 'अंख लड़ जावे' पर शानदार डांस का वीडियो वायरल मनोरंजन
    दिशाहीन और कमजोर है सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया जोड़ी' की कहानी, पढ़ें फिल्म का रिव्यु मनोरंजन
    राखी सावंत ने बताया, आखिर क्यों नहीं शेयर कर रहीं अपने पति की तस्वीर मनोरंजन
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विक्की और आयुष्मान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पढ़ें पूरी लिस्ट मनोरंजन

    मनोरंजन

    पिछले साल ही सगाई कर चुके हैं वरुण धवन और नताशा दलाल, ऐसी होगी शादी! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख को मेलबर्न यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की डिग्री, अभिनेता के पास हुई पांच उपाधियां बॉलीवुड समाचार
    क्या 'इंडियन ऑयडल 10' के कंटेस्टेंट को डेट कर रही हैं नेहा कक्कड़? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    क्या दूसरे सीज़न में खत्म हो जाएगी 'सेक्रेड गेम्स' की कहानी? जानें नेटफ्लिक्स

    डॉक्यूमेंट्री

    भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हॉलीवुड समाचार
    'लीविंग नेवरलैंड': माइकल जैक्सन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का पहला ट्रेलर ज़ारी हॉलीवुड समाचार
    #Oscars2019: भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला ऑस्कर, जानिए कैसी है फिल्म हॉलीवुड समाचार
    'चेन्नई सुपर किंग्स' की डॉक्यूमेंट्री 'रोर ऑफ द लॉयन' इस तारीख को होगी रिलीज़, देखें ट्रेलर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025