Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर'
मनोरंजन

भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर'

भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर'
लेखन नेहा शर्मा
Jan 23, 2022, 09:25 am 3 मिनट में पढ़ें
भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर'
ऑस्कर की दौड़ में शामिल ‘जय भीम’ और ‘मरक्कर’

साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' जब से रिलीज हुई है, यह नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले साल दर्शकों के बीच आई यह फिल्म लगातार सुर्खियों में है। फिल्म कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है और अब जो खबर आ रही है, उससे सुपरस्टार के फैंस फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, 'जय भीम' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। अभिनेता मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'मरक्कर' ने भी बाजी मार ली है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

उपलब्धि
भारत के बाद विदेश में भी जलवा बिखेरने को तैयार दोनों फिल्में

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर में साउथ की फिल्में पहुंच गई हैं। दुनियाभर से आईं फिल्मों में से 276 फिल्मों को आस्कर के लिए चुना गया है, जिसमें दो भारतीय फिल्में हैं। इनमें सूर्या की 'जय भीम' और मोहनलाल की 'मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' शामिल है। ये दोनों फिल्में 2021 की सबसे सफल और बेहतरीन फिल्मों में से हैं। 94वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा 8 फरवरी को होगी। ऑस्कर 27 मार्च को होंगे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

ऑस्कर अवार्ड का असली नाम अकेडमी पुरस्कार है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अमेरिकी अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों के बढ़िया काम को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।

रिकॉर्ड
पिछले दिनों 'जय भीम' ने हासिल की थी ये उपलब्धि

बीते दिनों 'जय भीम' ने ऑस्कर के यूट्यूब चैनल में अपनी जगह बनाई थी। इस फिल्म को ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर दिखाया गया। इस उपलब्धि के साथ ही 'जय भीम' पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई, जिसे यह मौका मिला। इससे पहले यह फिल्म गोल्डन ग्लोब्स 2022 में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में ऑफिशियल एंट्री हासिल कर चुकी है। यही नहीं इस फिल्म ने IMDb में 9.6 रेटिंग के साथ और भी कई रिकॉर्ड कायम किए हैं।

फिल्म
जानिए फिल्म 'जय भीम' के बारे में

'जय भीम' में सूर्या ने वकील चंद्रू का किरदार निभाया है, जबकि उनके साथ प्रकाश राज, राव रमेश, राजिशा विजयन और लिजो मोल जोस भी हैं। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्रा के उस चर्चित मामले पर आधारित है, जो उन्होंने अपनी वकालत के दिनों में लड़ा। हालांकि, असल में यह मामला कुरवा जनजाति के लोगों के उत्पीड़न का था।

सम्मान
'मरक्कर' के नाम कई पुरस्कार

मलयालम एक्शन एडवेंचर फिल्म 'मरक्कर' ने पिछले साल 67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। प्रियदर्शन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्देशक भी वो ही हैं। यह फिल्म जमोरिन के प्रसिद्ध नौसैनिक प्रमुख कुंजलि मरक्कर IV पर आधारित है। इस दिलेर नौसैनिक की भूमिका मोहनलाल ने निभाई है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, प्रभुदेवा, प्रभु, मंजू वारियर, कीर्ति सुरेश और कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम किरदारों में हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
दक्षिण भारतीय सिनेमा
ऑस्कर पुरस्कार
सूर्या
जय भीम फिल्म
ताज़ा खबरें
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित,  विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी खेलकूद
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी देश
कई फिल्मों ने की बंपर कमाई, लेकिन ये रहीं इस साल साउथ की फ्लॉप फिल्में
कई फिल्मों ने की बंपर कमाई, लेकिन ये रहीं इस साल साउथ की फ्लॉप फिल्में मनोरंजन
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक ऑटो
होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा
होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा ऑटो
दक्षिण भारतीय सिनेमा
ऑफर्स मिलने के बावजूद क्यों हिंदी फिल्मों को साइन नहीं कर रहे विजय देवरकोंडा?
ऑफर्स मिलने के बावजूद क्यों हिंदी फिल्मों को साइन नहीं कर रहे विजय देवरकोंडा? मनोरंजन
टीवी पर 14 अगस्त को प्रसारित होगी एसएस राजामौली की 'RRR'
टीवी पर 14 अगस्त को प्रसारित होगी एसएस राजामौली की 'RRR' मनोरंजन
एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू
एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू मनोरंजन
प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म
प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म मनोरंजन
किच्चा सुदीप के निर्देशन की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान
किच्चा सुदीप के निर्देशन की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान मनोरंजन
और खबरें
ऑस्कर पुरस्कार
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी
ऑस्कर से कैंसर तक, किसी फिल्म से कम नहीं थी नरगिस की जिंदगी मनोरंजन
ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध
ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध मनोरंजन
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस मनोरंजन
थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज'
थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज' मनोरंजन
और खबरें
सूर्या
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट मनोरंजन
फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन
फिल्म 'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख और सूर्या ने कोई फीस नहीं ली- आर माधवन मनोरंजन
'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सूर्या
'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सूर्या मनोरंजन
'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में राधिका मदान के साथ रोमांस कर सकते हैं अक्षय
'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में राधिका मदान के साथ रोमांस कर सकते हैं अक्षय मनोरंजन
सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार
सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार मनोरंजन
और खबरें
जय भीम फिल्म
ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर दिखाई गई सूर्या की फिल्म 'जय भीम'
ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर दिखाई गई सूर्या की फिल्म 'जय भीम' मनोरंजन
इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 'जय भीम', 'शेरशाह' दूसरे नंबर पर
इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 'जय भीम', 'शेरशाह' दूसरे नंबर पर मनोरंजन
'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा
'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022