NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल
    मनोरंजन

    कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल

    कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 09, 2022, 11:02 am 1 मिनट में पढ़ें
    कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल
    शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल

    जब किसी रियलिटी शो के साथ कंगना रनौत जैसा बड़ा नाम जुड़ जाए, तो उसको लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। एकता कपूर ने हाल में अपने रियलिटी शो 'लॉक अप: बेडऐस जेल, अत्याचारी खेल' का ऐलान किया है। इस शो को कंगना होस्ट करेंगी। शो को लेकर कई कलाकारों का नाम सामने आ चुका है। अब ऐसी चर्चा है कि 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल 'लॉक अप' में नजर आएंगी।

    'लॉक अप' के लिए शहनाज के नाम पर लग गई मुहर

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के शो 'लॉक अप' के लिए शहनाज के नाम पर मुहर लग चुकी है। एक सूत्र ने कहा, "शहनाज को कंगना के 'लॉक अप' का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। वह इस शो में प्रतिभागी बनने के लिए तैयार भी हो गई हैं। शहनाज अभी जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं और वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना चाहती हैं। यह उनके लिए एक अच्छा मौका है।"

    'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले में भावुक हो गई थीं शहनाज

    सूत्र की मानें तो शहनाज ने लाखों दिलों पर राज किया है और वह इस शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक होंगी। हाल में उन्हें 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले में देखा गया था। परफॉर्म करने से पहले जब वह सलमान खान से मिली, तो अपने आंसू नहीं रोक पाई थीं। वह 'बिग बॉस 13' के विजेता और बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके भावुक हो गई थीं। ऐसे समय में 'लॉक अप' उन्हें एक स्पेस देगा।

    27 फरवरी से ALT बालाजी और MX प्लेयर पर होगा प्रसारण

    एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा शो का निर्माण किया जाएगा। शो का प्रसारण 27 फरवरी से ALT बालाजी और MX प्लेयर पर होगा। शो में 16 विवादित सेलिब्रिटीज एक घर या लॉक अप में बंद होंगे एक महीने के लिए। इस शो का फॉर्मेट 'बिग बॉस' से काफी मिलता-जुलता होगा। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने का विकल्प दिया जाएगा। 'बिग बॉस' की तरह सेट पर कैमरे लगे होंगे और प्रतियोगियों को टास्क दिए जाएंगे।

    पूनम पांडे समेत ये सेलिब्रिटीज होंगे शो का हिस्सा

    हाल में इस शो से विवादित अभिनेत्री पूनम पांडे का नाम जुड़ा है। वह शो में अपने बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी। इसके अलावा भी कई कलाकारों के नाम पर बातचीत चल रही है। दिव्यांका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत और हर्ष बेनीवाल जैसे सेलिब्रिटीज शो में भाग ले सकते हैं। वीर दास ने हाल में बताया कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    इसके जरिए कंगना पहली बार किसी शो को होस्ट करती दिखेंगी। दर्शकों ने पहले कभी इस तरह का शो नहीं देखा होगा। इसमें सेंसरशिप की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए शो में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का दिखेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कंगना रनौत
    एकता कपूर
    ALT बालाजी
    MX प्लेयर

    ताज़ा खबरें

    किआ EV9 बनाम वोल्वो EX90: जानिए कौन-सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है बेहतर   कार की तुलना
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या  पोन्नियन सेल्वन
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के 5 अहम खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  राजस्थान रॉयल्स
    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा

    कंगना रनौत

    'लॉक अप 2': कंगना की जेल में कैद होंगे ये सितारे, TV पर दस्तक देगा शो एकता कपूर
    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध   प्रियंका चोपड़ा
    कंगना रनौत ने किया खुलासा, एक हफ्ते बाद प्रदीप सरकार से मिलने वाली थीं बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी जन्मदिन विशेष

    एकता कपूर

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ईरानी का वेतन था महज 1,800 रुपये  स्मृति ईरानी
    शालिन भनोट ने ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी', एकता कपूर के शो 'बेकाबू' में आएंगे नजर बिग बॉस 16
    एकता कपूर ने छोड़ा ऑल्ट बालाजी, जानिए अब कौन संभालेगा इस OTT प्लेटफॉर्म की कमान  ALT बालाजी
    निमृत कौर को मिली एकता कपूर की 'लव सेक्स और धोखा 2'? अभिनेत्री ने किया खुलासा बिग बॉस 16

    ALT बालाजी

    सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज 'XXX 2' को लेकर एकता कपूर को लगाई फटकार लेटेस्ट वेब सीरीज
    एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की खबर झूठी, उनके वकील ने की पुष्टि बिहार
    कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानिए मामला बिहार
    कंगना के शो 'लॉक अप' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए मामला हैदराबाद

    MX प्लेयर

    मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' से पहले देखें ये वेब सीरीज, फैमिली ड्रामे से हैं भरपूर मनोज बाजपेयी
    'धारावी बैंक' का टीजर जारी, इस सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी शट्टी
    बॉबी देओल की 'आश्रम 4' का ऐलान, मेकर्स ने शेयर किया टीजर प्रकाश झा
    प्रकाश झा की 'आश्रम 3' में फिर दिखेंगे 'छिछोरे' फेम तुषार पांडे बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023