Page Loader
'कॉकटेल': सिनेमाघरों पर लौट रही दीपिका पादुकोण की फिल्म, जान लीजिए तारीख
सिनेमाघरों पर लौट रही दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कॉकटेल'

'कॉकटेल': सिनेमाघरों पर लौट रही दीपिका पादुकोण की फिल्म, जान लीजिए तारीख

May 26, 2025
04:53 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान जैसे सितारों की अदाकारी से सजी फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह फिल्म 13 जुलाई, 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। अब लगभग 13 साल बाद 'कॉकटेल' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रि-रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। आइए जानें आप यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा कब देख पाएंगे।

कॉकटेल

30 मई को दोबारा देखें फिल्म

'कॉकटेल' को 30 मई, 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। PVR सिनेमा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, 'यह तिकड़ी वापस आ गई है।' इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार भी नजर आए थे। 45 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'कॉकटेल' ने बॉक्स ऑफिस पर 71.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट