NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' फिर विवादों में, सेट छोड़कर चली गईं उर्फी जावेद
    अगली खबर
    समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' फिर विवादों में, सेट छोड़कर चली गईं उर्फी जावेद
    उर्फी जावेद क्यों हुईं नाराज? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@urf7i)

    समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' फिर विवादों में, सेट छोड़कर चली गईं उर्फी जावेद

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 28, 2024
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी समय से चर्चा में है। इससे पहले यह शो तब चर्चा में आया था, जब इसमें दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक उड़ाया गया था।

    इस चक्कर में समय को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    अब फिर वो और उनका ये शो चर्चा में है।

    दरअसल, हाल ही में शो में उर्फी जावेद पर कुछ प्रतियोिगयों ने ऐसा गंदा मजाक किया कि वह भड़ककर सेट से चली गईं।

    अपमानजनक टिप्पणी

    प्रतियोगी ने एडल्ट स्टार से कर दी उर्फी की तुलना

    उर्फी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की शूटिंग कर रही थीं, जब कुछ प्रतियोगियों ने सीमा पार कर उनके खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी की।

    एक प्रतियोगी ने अभिनेत्री को व्यक्तिगत रूप से एक भद्दी टिप्पणी की। उधर एक प्रतियोगी ने उर्फी की तुलना ण्क मशहूर एडल्ट स्टार से कर दी। एक ने उर्फी से पूछा कि वह अब तक कितने लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी हैं? इन टिप्पणियाें से उर्फी को गुस्सा आ गया और वह शो छोड़कर चली गईं।

    विराेध

    शो के होस्ट समय रैना ने नहीं किया विरोध

    रिपोटर्स के मुताबिक, उर्फी पर किए गए ऐसे भद्दे मजाक के बावजूद शो के होस्ट समय रैना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी चुप्पी से यह विवाद और बढ़ गया और गुस्साईं उर्फी सेट छोड़कर चली गईं।

    कुछ महीने पहले, प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान उर्फी ने समय के साथ अपने रिश्ते पर कहा था, ''मैं समय से प्यार करती हूं, वह सबसे अच्छा है और बहुत प्यारा भी है। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।"

    शो

    क्या होता है शो में?

    इस शो के हर एक एपिसोड में अलग-अलग लोग अपने अनोखी प्रतिभा के साथ हाजिर होते हैं।

    उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 90 सेकंड का समय होता है, लेकिन अपने आपको प्रस्तुत करने से पहले उन्हें देना होता है खुद को नंबर। उनकी परफॉर्मेंस के ठीक बाद जज भी उन्हें प्वाइंट देते है।

    शो जीतने के लिए मायने रखता है, आपके खुद को दिए गए स्कोर जजों के स्कोर से मैच होना।

    मेहमान

    शो में मेहमान बनकर आ चुकीं ये हस्तियां

    उर्फी लगभग 4 महीने पहले इस शो के तीसरे एपिसोड में गेस्ट के रूप में भी नजर आई थीं।

    उनके अलावा तन्मय भट्ट, फराह खान, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, रैपर रफ्तार, पूनम पांडे, टोनी कक्कड़, अविका गोर और रघु राम जैसी कई अन्य हस्तियां इस शो में मेहमान के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

    पिछली बार यह शो तब विवादों में आया था, जब शो में दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक उड़ाया गया था।

    विवाद

    शो में दीपिका का उड़ चुका मजाक

    शो का हिस्सा बनी एक कॉमेडियन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी दुआ के जन्म के बारे में बात करती दिखी थीं।

    कॉमेडियन ने कहा था, "दीपिका भी हाल ही में मां बनी हैं। बढ़िया, अब उन्हें पता चला है कि डिप्रेशन असल में कैसा होता है। मैं ब्रेकअप वाले डिप्रेशन का मजाक नहीं बना रही, हां मैं बना रही हूं।"

    इसके बाद यह शो खूब विवादों में रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उर्फी जावेद
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता का आरोप, दर्ज कराई FIR मुंबई पुलिस
    'बिग बॉस 16' में नजर आ सकती हैं ये महिला कलाकार टीवी शो
    अभिनेत्री उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज, अश्लील हरकतें करने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    उर्फी जावेद गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एशियाई हस्तियों की सूची में शामिल गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    'बेबी जॉन' का नया गाना 'बीस्ट मोड' रिलीज, फैंस बोले- फायर है भाई, मजा आ गया वरुण धवन
    दिलजीत दोसांझ से भी दो कदम आगे निकले अरिजीत सिंह, जानिए सबसे महंगे टिकट की कीमत अरिजीत सिंह
    वरुण धवन की पिछली 5 फिल्मों में कितनी रहीं हिट? एक तो बुरी तरह पिटी वरुण धवन
    'मैदान' की असफलता पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं हैरान-परेशान था बोनी कपूर

    टीवी शो

    'बिग बॉस OTT 3': फिनाले से 2 दिन पहले लवकेश और अरमान हुए घर से बेघर बिग बॉस OTT
    'बिग बॉस OTT 3': इन 5 प्रतियोगियों की बीच होगी टक्कर, कब और कहां देखें फिनाले? बिग बॉस OTT
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': 16 साल बाद अब इस लोकप्रिय अभिनेता ने छोड़ा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    दिग्गज अभिनेत्री आशा शर्मा नहीं रहीं, 'मां' और 'दादी मां' बनकर हुई थीं मशहूर सेलिब्रिटी की मौत

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने माता-पिता, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म रणवीर सिंह
    रणवीर की मुराद हुई पूरी, कहा था- चाहता हूं दीपिका जैसी ही एक प्यारी बेटी रणवीर सिंह
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की बेटी के माता-पिता बनने की पुष्टि, साझा किया पोस्ट  रणवीर सिंह
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, अस्पताल के बाहर दिखे रणवीर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025