NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्रद्धा कपूर से शाहरुख खान तक, इस साल पर्दे पर नहीं दिखेंगे ये सितारे
    अगली खबर
    श्रद्धा कपूर से शाहरुख खान तक, इस साल पर्दे पर नहीं दिखेंगे ये सितारे
    इस साल पर्दे पर नहीं दिखेंगे ये सितारे

    श्रद्धा कपूर से शाहरुख खान तक, इस साल पर्दे पर नहीं दिखेंगे ये सितारे

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 07, 2025
    08:02 am

    क्या है खबर?

    साल 2024 में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं और कई सितारों ने भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया।

    इस साल राम चरण से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे कई सिताराें की फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, वहीं कुछ कलाकारों की फिल्में साल 2026 या साल 2027 में दर्शकों के बीच आएंगी।

    आइए जानें उन सितारों के बारे में, जिनकी इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

    #1

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान साल 2023 में पर्दे पर नजर आए थे। उन्होंने साल की शुरुआत फिल्म 'पठान' के साथ की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद उसी साल वह 'जवान' लेकर आए और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। साल के अंत में शाहरुख की फिल्म 'डंकी' भी हिट हुई।

    बीते साल यानी 2024 में शाहरुख पर्दे से नदारद रहे।

    उनकी फिल्म 'किंग' आने वाली है, जो साल 2026 में पर्दे पर आएगी।

    #2

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर काे पिछली बार फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर खूब तहलका मचाया था।

    साल 2024 में रणबीर की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई और इस साल भी वह किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

    उनके खाते से 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्में जुड़ी हैं। 'रामायण' अगले साल नवंबर में तो 'लव एंड वॉर' 20 मार्च, 2026 में रिलीज होगी।

    #3

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण को साल 2024 में पहले निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी प्रभास के साथ बनी थी। अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    मां बनने के बाद से दीपिका ब्रेक पर हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका 'कल्कि 2898 AD 2' से पर्दे पर दमदार वापसी करेंगी, जो साल 2026 में सिनेमाघरों का रुख करेगी।

    #4 और #5

    श्रद्धा कपूर और कैटरीना कैफ

    श्रद्धा कपूर ने पिछले साल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। अब श्रद्धा फिल्म 'स्त्री 3' में नजर आएंगी। हालांकि, यह फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    उधर कैटरीना कैफ ने साल 2024 में आई अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के बाद से कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उनके खाते से 'टाइगर 4' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्में जुड़ी हैं, लेकिन इनमें से कोई भी इस साल रिलीज नहींहोगी।

    जानकारी

    रानी मुखर्जी 

    रानी मुखर्जी साल 2023 में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में दिखी थीं, जिसमें अपनी अदाकारी के लिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। अब वह 'मर्दानी 3' लेकर आ रही हैं, लेकिन उनकी यह फिल्म भी अगले साल दर्शकों के बीच आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर

    ताज़ा खबरें

    गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024: अल्लू अर्जुन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की सूची अल्लू अर्जुन
    पंकज कपूर की इस फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर, नौकरी तक गंवा बैठे थे अभिनेता पंकज कपूर
    हैदराबाद की कंपनी ने कुत्ते को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर', सोशल मीडिया पर मिलीं मजेदार प्रतिक्रियाएं हैदराबाद
    राजनाथ सिंह बोले- PoK निवासी हमारे देश का हिस्सा, एक दिन जरूर वापस आएंगे राजनाथ सिंह

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, अस्पताल के बाहर दिखे रणवीर सिंह
    दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट तक, ये भारतीय अभिनेत्रियां दे चुकीं 1,000 करोड़ी फिल्में अनुष्का शेट्टी
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, अस्पताल के बाहर दिखे  रणवीर सिंह
    अनुष्का शर्मा के नक्शेकदम पर चलेंगी दीपिका पादुकोण, अभिनय से लेंगी ब्रेक रणवीर सिंह

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान को मिली धमकी, कहा- हमें करोड़ों रुपये दो, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा सलमान खान
    शाहरुख ने 95 दिनों तक 'मन्नत' के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसक को दिए 10,000 रुपये  वायरल वीडियो
    विक्रांत मैसी से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों को मिली जान से मारने की धमकी  सलमान खान
    सलमान खान से कपिल शर्मा तक, ये हैं भारत के सबसे महंगे टीवी होस्ट सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    अलविदा 2024: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी समेत ये हैं इस साल के 5 सबसे चर्चित विवाद  अल्लू अर्जुन
    'जिगरा' की असफलता पर वेदांग रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम बस मेहनत कर सकते हैं  आलिया भट्ट
    बॉलीवुड से परेशान और निराश अनुराग कश्यप, किया मुंबई छोड़ने का ऐलान; आखिर क्या है वजह  अनुराग कश्यप
    तमन्ना भाटिया ने हाथ में बनवाया बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के नाम का टैटू, तस्वीर वायरल  तमन्ना भाटिया

    श्रद्धा कपूर

    'स्त्री 2' को नहीं पछाड़ पाई थलापति विजय की फिल्म 'GOAT', दूसरे ही दिन घटी कमाई स्त्री फिल्म
    'स्त्री 2' का धमाल चौथे सप्ताह में भी जारी, 24वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये राजकुमार राव
    श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' अपनी OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राजकुमार राव
    'स्त्री 2' ने 'गदर 2' को पछाड़ा, बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म राजकुमार राव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025