LOADING...
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कभी कभी' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब 
'कभी कभी' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@yrf)

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कभी कभी' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब 

Jan 29, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान, राखी गुलजार और शशि कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कभी कभी' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक हैं। यह फिल्म 27 फरवरी, 1976 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब यह फिल्म लगभग 49 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए बताते हैं आप यह फिल्म बड़े पर्दे पर दोबारा कब देख पाएंगे।

कभी कभी

31 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

'कभी कभी' 49 साल बाद 31 जनवरी, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी अभिनय किया था। 'कभी कभी' के सारे गाने खूब हिट हुए थे। फिल्म का गाना 'कभी कभी मेरे दिल में' आज भी सुना जाता है। गीतकार साहिर लुधियानवी को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट