Page Loader
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'VD12' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, इन भाषाओं में देख पाएंगे 
इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'VD12' (तस्वीर: एक्स/@TheDeverakonda)

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'VD12' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, इन भाषाओं में देख पाएंगे 

Jan 15, 2025
01:12 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विजय देवरकोंडा पिछले लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'VD12' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों वह जोरों-शोरों से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब इससे पहले 'VD12' की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। आइए बताते हैं यह फिल्म आप OTT पर कहां देख पाएंगे।

VD12

नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे फिल्म 

सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद 'VD12' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस फिल्म को आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख पाएंगे। नेटफ्लिक्स ने खुद इसकी घोषणा की है। 'VD12' के निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी ने संभाली है। इस फिल्म के शीर्षक का ऐलान अभी नहीं हुआ है। यह फिल्म अभिनेता के किरदार की गलतियों और खूब खराबे के बाद पुनर्जन्म पर आधारित हो सकती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट