Page Loader
'KBC 16' को मिला पहला करोड़पति, जानिए कौन हैं 22 साल के चंद्र प्रकाश 
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के पहले करोड़पति बने चंद्र प्रकाश कौन हैं? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonytvofficial)

'KBC 16' को मिला पहला करोड़पति, जानिए कौन हैं 22 साल के चंद्र प्रकाश 

Sep 26, 2024
10:39 am

क्या है खबर?

अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी हैं। उनके लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिलहाल इस शो का 16वां सीजन चल रहा है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है, जो 22 साल के चंद्र प्रकाश हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीते हैं और ऐसा करने वाले वह पहले प्रतियोगी हैं।

प्रकाश

कौन हैं चंद्र प्रकाश?

चंद्र जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। वे 22 साल के हैं और UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रहे हैं। चंद्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। चंद्र ने जिंदगी में आई चुनौतियों के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया जब उनका जन्म हुआ तो उनकी आंत में समस्या थी, जिसके लिए अब तक उनकी 7 सर्जरी हो चुकी है। अब डॉक्टर ने उन्हें आठवीं सर्जरी की सलाह दी है।

जानकारी

अमिताभ ने चंद्र को लगाया गले 

सोशल मीडिया पर अमिताभ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बी 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के पहले करोड़पति चंद्र को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 1 करोड़ रुपये के साथ च्रंद का एक चमतमाती गाड़ी भी मिली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो