क्या पाकिस्तान में स्थित कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी चल रही है?

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर का जन्म ब्रिटिश काल में पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। आज भी इस शहर में कपूर खानदार की पैतृक हवेली मौजूद है। इसे 1918 से 1922 के बीच तैयार करवाया गया था। इस हवेली को बने 100 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। इन दिनों इस हवेली को गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, इस हवेली का मौजूदा मालिक इसकी जगह एक शानदार शॉपिंग कॉम्पेक्स बनाना चाहता है।
इस हवेली की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यह कभी भी ध्वस्त हो सकती है। इससे पहले 2018 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार से इस हवेली की जगह संग्राहलय बनाने का अनुरोध किया था। उस समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने उन्हें इसका आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक यहां कोई संग्राहलय नहीं बन पाया और न ही 2018 के बाद से इस हवेली को संग्राहलय में तब्दील करने की कोई बात सामने आई।
इस हवेली के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि यह कभी भी गिर सकती है। फिलहाल इस हवेली के मालिक हाजी मोहम्मद इशरार हैं। ये शहर के बडे़ ज्वैलर माने जाते हैं। वह कई बार इस हवेली को गिराने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हर बार खैबर पख्तूनवा हेरिटेज डिपार्टमेंट उनके खिलाफ FIR कर उन्हें ऐसा करने से रोक देता है।
इस हवेली ऐतिहासिक महत्वता को समझते हुए खैबर सरकार इसे खरीदना चाहती है और इसे पर्टयकों के लिए खोलना चाहती है। दरअसल, सरकार और इशरार के बीच इस हवेली की कीमत को लेकर बात नहीं बन पा रही।
गौरतलब है कि इस हवेली को पृथ्वीराज कपूर के पिता बसेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था, लेकिन 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद कपूर परिवार मुंबई में बस गया। 1990 में शशि कपूर भाई रणधीर कपूर के साथ इस हवेली को देखने गए थे। कहा जाता है कि 20 साल पहले आए भूकंप की वजह से इस हवेली की इमारत कमजोर हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस हवेली में 60 कमरे हैं।