Loading...
भारत के सबसे महंगे गीतकार, जानिए कितनी लेते हैं एक गाने की फीस

भारत के सबसे महंगे गीतकार, जानिए कितनी लेते हैं एक गाने की फीस

Aug 23, 2020
04:30 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो केवल अपने शानदार गानों की वजह से सुपरहिट हुई हैं। सही मायनों में कुछ फिल्मों के गाने इतने शानदार हैं जो दशकों तक लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इसका सारा श्रेय फिल्म के गाने लिखने वाले कलाकारों को जाता है। ऐसे में आज हम आपको भारत के पांच सबसे महंगे गीतकारों और वो एक गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं, इसके बारे में बताएंगे।

#1

गुलजार: इनका लिखा गीत किसी नशे से कम नहीं

भारत के सबसे बेहतरीन गीतकार की बात हो और गुलजार साहब का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता।

गुलजार साहब भारतीय सिनेमा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्होंने कई ऐसे बेहतरीन गीत लिखे हैं, जिन्हें सुनकर दिल को काफी सुकून मिलता है।

गुलजार साहब को 'स्लम डॉग मिलियनेयर' के गाने 'जय हो' के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।

ये एक गाना लिखने के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेते हैं।

#2

जावेद अख्तर: हर गीत में शायरी का मजा

जावेद अख्तर भी एक बेहतरीन गीतकार हैं। इन्हें ये गुण अपने पिता जानिसार अख्तर से विरासत में मिला है।

जावेद साहब बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने लिख चुके हैं। ये अपने लिखे गीतों से सीधे लोगों की आत्मा को छूने का काम करते हैं।

इन्हें कई फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

वर्तमान में ये एक गाना लिखने के लिए 10 से 15 लाख रुपये फीस के तौर पर लेते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

प्रसून जोशी: विज्ञापन की दुनिया के बादशाह

प्रसून जोशी वर्तमान में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं, इसलिए वो अभी गाना नहीं लिखते हैं।

इन्होंने 'फना' का टाइटल ट्रैक, 'दिल्ली 6' का 'गेंदा फूल' और 'तारे जमीन पर' के टाइटल ट्रैक जैसे कभी न भूलने वाले गीत लिखे हैं।

प्रसून प्रसिद्ध जिंगल राइटर भी हैं। इन्होंने 'ठंडा मतलब कोका कोला' टैग लाइन लिखी थी, जो आज भी लोगों को याद है।

ये एक गाना लिखने का आठ से 10 लाख रुपये लेते थे।

ADVERTISEMENT

#4

इरशाद कामिल: नए जमाने के सुपरहिट गीतकार

इरशाद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में 'चमेली' फिल्म से की थी।

इसके बाद इन्होंने 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'हाईवे', 'गुंडे' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों के लिए कई गाने लिखे, जो सुपरहिट हुए।

कई फिल्में तो केवल इरशाद के लिखे गाने की वजह से याद की जाती हैं। इरशाद बॉलीवुड के पहली पंक्ति के गीतकार माने जाते हैं।

ये एक गाना लिखने के लिए लगभग आठ से नौ लाख रुपये लेते हैं।

#5

अमिताभ भट्टाचार्य: बनना चाहते थे गायक, बन गए गीतकार

अमिताभ भट्टाचार्य को गाने का शौक था, इस वजह से ये एक गायक के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया और ये एक गीतकार बन गए।

आज अमिताभ का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन गीतकारों में लिया जाता है। अमिताभ ने न केवल हिंदी में बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी गीत लिखे हैं। इस वजह से इनकी प्रसिद्धि चारों तरफ है।

ये एक गाना लिखने के लिए सात से आठ लाख रुपये लेते हैं।

ADVERTISEMENT