Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय
  • मनोरंजन

    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Jun 08, 2020, 12:28 pm
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय
  • बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ जावेद इस पुरस्कार को हासिल करने पहले भारतीय भी बन गए हैं।

    यह सम्मान उन्हें अपने तर्किक बयानों को बेबाकी से दुनिया के सामने रखने के लिए दिया गया है।

    इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी जावेद अख्तर की पत्नी और दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए अपनी खुशी प्रकट की।

  • इस खबर में
    जावेद अख्तर को ही क्यों मिला ये पुरस्कार? शबाना आजमी का ट्वीट जावेद अख्तर के लिए बेहद मायने रखता है यह अवॉर्ड बहुत सम्मानित महससू कर रहे हैं जावेद अख्तर क्या होता है रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड? सोशल मीडिया दी जा रही है खूब बधाई
  • कारण

    जावेद अख्तर को ही क्यों मिला ये पुरस्कार?

  • शबाना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या शानदार खबर है। बधाई हो जावेद अख्तर। अपने हीरो से पुरस्कार हासिल करना बहुत बड़ी बात है।'

    इसके बाद शबाना ने अपने एक अन्य ट्वीट में बताया कि यह अवॉर्ड जावेद अख्तर को ही क्यों दिया गया है।

    उन्होंने लिखा, 'जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 अपनी क्रिटिकल सोच, मानव प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है। बहुत बढ़िया।'

  • ट्विटर पोस्ट

    शबाना आजमी का ट्वीट

  • @Javedakhtarjadu wins Richard Dawkins Award 2020 for critical thinking , holding religious dogma upto scrutiny,advancing human progress and humanist values. Awesome ❤️ https://t.co/tJy9CBDOzI

    — Azmi Shabana (@AzmiShabana) June 7, 2020
  • महत्व

    जावेद अख्तर के लिए बेहद मायने रखता है यह अवॉर्ड

  • शबाना आजमी ने PTI से बात करते हुए कहा, "मैं इससे बहुत खुश हूं। मुझे पता है जावेद के लिए रिचर्ड डॉकिंस एक प्रेरणा देने वाले हीरो की तरह हैं।"

    उन्होंने आगे कहा, "ये अवॉर्ड हमारे लिए इसलिए भी इतना मायने रखता है क्योंकि आज सभी धर्मों के धार्मिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता पर हमला कर रहे हैं। वहीं यह पुरस्कार इस मूल्य की रक्षा के लिए जावेद की कोशिशों को दर्शाता है।"

  • खुशी

    बहुत सम्मानित महससू कर रहे हैं जावेद अख्तर

  • अब इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद जावेद अख्तर ने कहा, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने जब से 'द सेल्फिश जीन' किताब पढ़ी है, तभी से रिचर्ड डॉकिन्स का बहुत बड़ा फैन रहा हूं।"

    उन्होंने आगे बताया, "मुझे उनकी ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें बताया गया कि मुझे इस अवॉर्ड के लिए बोर्ड ऑफ सेंटर द्वारा चुना गया है। जिसमें रिचर्ड डॉकिन्स फाउंडेशन को रखा गया है।"

  • जानकारी

    क्या होता है रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड?

  • रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2003 से हुई थी।

    पहली बार इस अवॉर्ड से जेम्स रेंडी को नवाजा गया था। वह एक कनाडियन-अमेरिकन स्टेज जादूगर रह चुके हैं।

    यह पुरस्कार विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से लॉजिकल रहकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की कोशिश करते हैं।

    यह अवॉर्ड रिचर्ड डॉकिन्स के नाम पर दिया जाता है। वह ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी में साइंस ऑफ पब्लिक अंडरस्टैडिंग के प्रोफेसर थे।

  • जानकारी

    सोशल मीडिया दी जा रही है खूब बधाई

  • अब इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर को खूब बधाईयां दी जा रही हैं। फैंस के अलावा अनिल कपूर, दीया मिर्जा और निखिल आडवाणी जैसी मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • जावेद अख्तर
  • शबाना आजमी
  •  
ताज़ा खबरें
  • PBKS बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने लिया गेंदबाजी का निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन
    PBKS बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने लिया गेंदबाजी का निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
  • 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नहीं होगा आलिया भट्ट का कोई डांस नंबर- रिपोर्ट
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नहीं होगा आलिया भट्ट का कोई डांस नंबर- रिपोर्ट
    मनोरंजन
  • नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में मिली एक और सफलता, ब्रिटेन के गृह मंत्री ने दी मंजूरी
    नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में मिली एक और सफलता, ब्रिटेन के गृह मंत्री ने दी मंजूरी
    देश
  • महाकुंभ: कोरोना संक्रमण से बड़े साधु की मौत, निरंजनी अखाड़े ने किया बाहर होने का ऐलान
    महाकुंभ: कोरोना संक्रमण से बड़े साधु की मौत, निरंजनी अखाड़े ने किया बाहर होने का ऐलान
    देश
  • विशाखापटनम: बेटी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए पिता ने की छह लोगों की हत्या
    विशाखापटनम: बेटी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए पिता ने की छह लोगों की हत्या
    देश
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021