NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: कम समय में कैसे याद करें प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास? 
    अगली खबर
    UPSC: कम समय में कैसे याद करें प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास? 
    इतिहास की तैयारी कैसे करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: कम समय में कैसे याद करें प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास? 

    लेखन राशि
    Aug 10, 2023
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में इतिहास महत्वपूर्ण विषय है।

    इससे कई सवाल पूछे जाते हैं। खासतौर पर भारतीय इतिहास का स्थिर पाठ्यक्रम एक अहम हिस्सा है।

    अक्सर उम्मीदवारों को प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास के तथ्यों और घटनाओं को याद करने में कठिनाई आती हैं।

    ऐसे में आइए कुछ प्रभावी रणनीतियों के बारे में जानते हैं जो प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास को प्रभावी ढंग से याद करने में मदद करेंगी।

    महत्वपूर्ण

    महत्वपूर्ण विषयों पर दें ज्यादा ध्यान

    भारतीय इतिहास की तैयारी में उम्मीदवार तथ्यों को याद करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

    इस विषय का पाठ्यक्रम बेहद बड़ा है। ऐसे में पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। सबसे पहले महत्वपूर्ण भागों को कवर करें।

    इसमें कला और संस्कृति, भारतीय विरासत, वास्तुकला, धर्मों के मूल सिद्धांत, प्राचीन और मध्यकालीन रीति रिवाज, पुस्तकों, लेखकों के नाम, विभिन्न कालखंडों और उनसे संबंधित राजाओं और वंशों की महत्वपूर्ण सामाजिक घटनाएं, दर्शन और दार्शनिक सिद्धांतों को प्रमुखता से पढ़ें।

    शब्दावली

    शब्दावलियों पर दें ध्यान

    प्राचीन और मध्ययुगीन इतिहास में शब्दावली सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है।

    परीक्षा में पूछा जा सकता है कि प्राचीन काल में बंधुआ मजदूरों को क्या कहते थे और सिख गुरुओं की यात्राओं को क्या कहा जाता है?

    ऐसे में प्राचीन और मध्यकालीन अधिकारियों, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक युग, धार्मिक आंदोलन में प्रयोग की गई शब्दावलियों पर ध्यान दें।

    विभिन्न राजाओं द्वारा चलाई गई नीतियों से संबंधित शब्दों को भी प्रमुखता से याद करें।

    किताब

    इन किताबों से करें रिवीजन

    इतिहास पढ़ने के लिए उम्मीदवार ऐसी किताबों का इस्तेमाल करें जिनमें सभी जानकारियों को सरल तरीके से समझाया गया हो।

    ऐसे में कक्षा 6, 7 और 8 की इतिहास विषय की NCERT किताबें पढ़ें।

    कक्षा 11 की प्राचीन भारत और मध्यकालीन भारत, तमिलनाडु राज्य बोर्ड की कक्षा 11 और 12 की इतिहास की पाठ्यपुस्तक पढ़ें।

    स्पेक्ट्रम की भारतीय संस्कृति के पहलू और ल्यूसेंट की सामान्य ज्ञान किताब पढ़ें।

    इसके अलावा CCRT वेबसाइट और NIOS की अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल करें।

    कालानुक्रम

    कालानुक्रम में याद करें

    इतिहास को हमेशा कालानुक्रम यानि क्रोनोलॉजी में याद करें। उदाहरण के लिए प्लासी का तीसरा युद्ध बक्सर के युद्ध से पहले हुआ।

    ऐसे में पहले प्लासी का युद्ध समझें। इसके बाद बक्सर युद्ध को पढ़ें।

    इससे आपको अलग-अलग घटनाओं को आपस में जोड़कर पढ़ने में मदद मिलेगी।

    राजाओं को भी क्रम में याद करें ताकि उनके द्वारा चलाई गई नीतियां भी याद हो सकें।

    भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में चले आंदोलनों को याद करने के लिए मानचित्रों का सहारा लें।

    जानकारी

    लिख-लिख कर याद करें

    इतिहास के तथ्य बार-बार भूल रहे हैं तो लिख-लिख कर याद करें। हमेशा पढ़ते समय अपने साथ एक खाली पेज रखें। जानकारी याद करने के बाद इसमें सभी जानकारी लिखें। अगर जानकारी भूल रहे हैं तो तथ्यों को बार-बार लिख कर रिवीजन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, 14,624 उम्मीदवार हुए पास परीक्षा परिणाम
    दिल्ली हाईकोर्ट ने UPSC आंसर शीट के संबंध में दायर याचिका की खारिज, जानिए पूरा मामला दिल्ली हाई कोर्ट
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थी अब आगे क्या करें? यहां जानिए सिविल सर्विस
    UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए निबंध लेखन से पहले मजबूत करें ये क्षेत्र  परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    सामान्य अध्ययन के अनुभागों को कवर करते हैं ये वैकल्पिक विषय, तैयारी में नहीं आती कठिनाई UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    SSC CGL टियर 1 परीक्षा का स्कोरिंग खंड है सामान्य जागरूकता, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    UPPSC मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 23 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा UPPSC
    SSC CGL टियर 1 के लिए ऐसे करें रीजनिंग की तैयारी, ला सकेंगे अच्छे अंक SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025