Page Loader
UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए निबंध लेखन से पहले मजबूत करें ये क्षेत्र 

UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए निबंध लेखन से पहले मजबूत करें ये क्षेत्र 

लेखन राशि
Jun 15, 2023
06:53 pm

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं इसमें एक निबंध का पेपर शामिल होता है। किसी भी उम्मीदवार के चयन और रैंकिंग के अंतिम परिणाम को निर्धारित करने में निबंध के पेपर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्य परीक्षा 1,000 से 1,200 शब्दों में निबंध लिखना होते हैं। कई उम्मीदवार सीधे निबंध लेखन का अभ्यास करने लगते हैं, लेकिन उन्हें लेखन से पहले इन क्षेत्रों पर पकड़ बनानी चाहिए।

निबंध

भाषा और अभिव्यक्ति में सुधार करें

निबंध की भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए, अगर आप जटिल शब्दों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो इनके प्रयोग से ठीक पहले इन्हें वाक्यों में परिभाषित करें। स्पष्ट लेखन आपकी सोच को दर्शाता है। अपने वाक्यों को छोटे रखें। लंबे और घुमावदार वाक्यों को पढ़ने में कठिनाई होती है। ऐसे में उम्मीदवार भाषा और अभिव्यक्ति में सुधार करें। भाषा में सुधार और लेखन का सही तरीका जानने के लिए टॉपर्स की उत्तर पुस्तिका देखें।

शब्दावली

शब्दावली बढ़ाएं

एक अच्छा निबंध लिखने के लिए जटिल शब्दों को याद करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन एक मजबूत शब्दावली आपके लेखन को आकर्षक बनाएगी। ऐसे में उम्मीदवार किताबें पढ़कर अपनी शब्दावलियों को बढ़ाएं। नए शब्दों को रटकर सीखने की जगह उन्हें समझें और वाक्यों में उनका प्रयोग करें। अपने फोन में डिक्शनरी ऐप रखें। अगर आपने अंग्रेजी भाषा का चुनाव किया तो नए शब्दों को स्पेलिंग के साथ याद करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऐसे में शब्दों का बार-बार रिवीजन करें।

अखबार

दैनिक रूप से अखबार पढ़ें

निबंंध लेखन शुरू करने से पहले उम्मीदवार दैनिक रूप से अखबार पढ़ने की आदत बनाएं। अखबारों के संपादकीय खंड को जरूर पढ़ें और लिखने के तरीके को समझें। अखबार और किताबें पढ़ने से शब्दावली में सुधार होगा साथ ही नए-नए मुद्दों की जानकारी भी मिलेगी। समाचार पत्रों में अंतरराष्ट्रीय समझौते और अर्थशास्त्र से संबंधित खबरों को मुख्य तौर पर कवर करें। कोई भी खबर पढ़ने के बाद इंटरनेट की मदद से उससे संबंधित जानकारियां जुटाएं।

राइटिंग

हैंडराइटिंग में सुधार करें

मुख्य परीक्षा के लिए अपनी हैंडराइटिंग में सुधार करें। कई उम्मीदवार बहुत अच्छा कंटेंट लिखते हैं, लेकिन हैंडराइटिंग खराब होने के चलते उन्हें कम अंक मिल पाते हैं। कुछ विद्यार्थी इस प्रकार लिखते हैं कि पीछे के 3-4 पेज तक निशान बन जाते हैं। ऐसा करने से बचें। शब्दों को गोल लिखने का प्रयास करें और मात्राओं पर विशेष ध्यान दें। अगर आप अंग्रेजी भाषा में परीक्षा देंगे तो शब्दों का आकार सही रखें और शब्दों के बीच दूरी रखें।