NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / SSC CGL टियर 1 परीक्षा का स्कोरिंग खंड है सामान्य जागरूकता, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक
    अगली खबर
    SSC CGL टियर 1 परीक्षा का स्कोरिंग खंड है सामान्य जागरूकता, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक
    SSC CGL टियर 1 परीक्षा की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    SSC CGL टियर 1 परीक्षा का स्कोरिंग खंड है सामान्य जागरूकता, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक

    लेखन राशि
    Jul 06, 2023
    11:31 am

    क्या है खबर?

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) टियर 1 की परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

    सामान्य जागरूकता इस परीक्षा का महत्वपूर्ण खंड है और अन्य अनुभागों की तुलना में सरल है।

    इस खंड में आसानी से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

    SSC CGL टियर 1 की परीक्षा 14 से 27 जुलाई के बीच है।

    आइए जानते हैं सामान्य जागरूकता खंड के महत्वपूर्ण टॉपिक।

    जानकारी

    सामान्य जागरूकता का पाठ्यक्रम क्या है?

    सामान्य जागरूकता के पाठ्यक्रम में करेंट अफेयर्स, वित्त और अर्थव्यवस्था, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था और संविधान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामान्य ज्ञान के टॉपिक शामिल हैं। टियर 1 की परीक्षा में इन विषयों से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।

    इतिहास

    इतिहास के महत्वपूर्ण टॉपिक

    इतिहास के पाठ्यक्रम को 3 हिस्सों में बांटा गया है, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास और आधुनिक इतिहास।

    प्राचीन इतिहास में सिंधु घाटी सभ्यता, बौद्ध, जैन धर्म, मौर्योत्तर साम्राज्य, गुप्त काल के बारे में पढ़ें।

    मध्यकालीन इतिहास में दिल्ली सल्तनत, 15वीं और 16वीं शताब्दी में धार्मिक आंदोलन, मुगल राजवंश, मराठा राज्य जैसे टॉपिकों पर फोकस करें।

    आधुनिक इतिहास में भारत में ब्रिटिश राज्य, सामाजिक और सांस्कृतिक जागृति, 1857 का संग्राम, भारत के गवर्नर जनरल और भारतीय रियासतों के बारे में पढ़ें।

    जानकारी

    भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक

    भूगोल में पृथ्वी की गति, भारत में वायु सिस्टम, मिट्टी, पृथ्वी का आंतरिक भाग, भारत में कृषि, महासागरीय धाराएं, अक्षांश और देशांतर, भारत में खनिज संसाधन, वन, विभिन्न राज्य, नदियां, भौतिक विशेषताएं, विश्व भूगोल और महाद्वीप से सबंधित टॉपिकों को जरूर पढ़ें।

    संविधान

    संविधान और राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण टॉपिक

    इस खंड की तैयारी के लिए संविधान का निर्माण, भारतीय संविधान के स्त्रोत, भारतीय संविधान की अनुसूचियां और भाग, भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा आदि टॉपिकों पर फोकस करें।

    परीक्षा में राज्यपाल, राष्ट्रपति का निर्वाचन, महत्वपूर्ण प्रावधान, अनुच्छेद 370, राज्यसभा, सर्वोच्च न्यायालय, भारत में आपातकाल के प्रावधान, संविधान संशोधन की प्रक्रिया, संविधान के महत्वपूर्ण संशोधन के बारे में सवाल पूछे जाते हैं, इन टॉपिकों को भी प्रमुखता से कवर करें।

    कंप्यूटर

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण टॉपिक

    विज्ञान खंड में उम्मीदवारों को फिजिक्स और केमिस्ट्री के कुछ टॉपिकों को कवर करना होगा।

    फिजिक्स में गुरुत्वाकर्षण, कार्य, दबाव, ध्वनि, ऊष्मा, चुंबकत्व, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टॉपिक पढ़ें।

    केमिस्ट्री में विभिन्न रसायन, मिश्रधातुओं के उपयोग, सामान्य नाम, एसआई इकाइंया, रासायनिक परिवर्तन, भौतिक परिवर्तन और रासायनिक यौगिक सूत्र से संबंधित जानकारी पढ़ें।

    बायोलॉजी में पादप विज्ञान, मानव शरीर के अंग, पशुविज्ञान, मानव और पशुओं के रोग, इलाज के बारे में जानकारियों को रिवाइज कर लें।

    जानकारी

    करेंट अफेयर्स को न करें अनदेखा

    इस खंड के अधिकांश सवाल करेंट अफेयर्स से जोड़ कर पूछे जाते हैं, ऐसे में पिछले 6 से 8 महीने की महत्वपूर्ण घटनाएं, सरकारी योजनाएं, पुरस्कार और सम्मान, खेल समाचार, किताबें और लेखक, प्रमुख नियुक्तियां और भारत के लोक नृत्य/लोक गान के बारे में पढ़ें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली कैंसर की सर्जरी, शोएब ने बताई अब कैसी है हालत टीवी जगत की खबरें
    निसान मैग्नाइट की बिक्री 2 लाख के पार, जानिए कब हुई थी लॉन्च  निसान
    हिना खान ने रचाई बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट हिना खान
    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025

    SSC (कर्मचारी चयन आयोग)

    SSC CHSL 2020-21 परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से देखें अपना रिजल्ट परीक्षा परिणाम
    SSC CGL 2021 के लिए प्रक्रिया शुरू, यहां से करें आवेदन रोजगार समाचार
    SSC: MTS, GD कॉन्स्टेबल और CGL समेत कई रिजल्ट की तारीखें घोषित, जानें कैसे करें डाउनलोड रोजगार समाचार
    सेंट्रल रीजन के लिए SSC CGL परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड सरकारी नौकरी

    परीक्षा तैयारी

    SSC CHSL के लिए रीजनिंग खंड की ऐसे करें तैयारी, मिल सकेंगे अच्छे अंक SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    UPSC: मैकेनिकल इंजीनियरिंग वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिल सकेंगे अच्छे अंक UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    SSC CHSL पास करने के लिए सामान्य जागरूकता खंड की तैयारी है जरूरी, अपनाएं ये टिप्स SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    SSC CHSL के लिए ऐसे करें कंप्यूटर खंड की तैयारी, मिल सकेंगे अच्छे अंक SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025