NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम- धर्मेंद्र प्रधान
    करियर

    राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम- धर्मेंद्र प्रधान

    राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम- धर्मेंद्र प्रधान
    लेखन तौसीफ
    Apr 30, 2022, 05:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम- धर्मेंद्र प्रधान
    राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम। (तस्वीर: twitter@dpradhanbjp)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत एक साझा पाठ्यक्रम ढांचे के लिए 'अधिदेश दस्तावेज' जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह दस्तावेज बच्चों के समग्र विकास, कौशल पर जोर, शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका, मातृभाषा में सीखने, और सांस्कृतिक जुड़ाव पर ध्यान देते हुए एक आदर्श बदलाव लाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि यह भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक 'सिद्धांत' है और NCF उसका 'मार्ग- प्रधान

    कार्यक्रम में प्रधान ने कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक 'सिद्धांत' है, NCF उसका 'मार्ग' है और आज जारी किया गया कार्यादेश दस्तावेज 21वीं सदी की बदलती मांगों को पूरा करने और भविष्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाला 'विधान' है।" उन्होंने कहा, "यह दस्तावेज बच्चों के समग्र विकास, कौशल पर जोर, शिक्षकों की भूमिका, मातृभाषा में सीखने के साथ एक आदर्श बदलाव लाएगा। यह भारतीय शिक्षा प्रणाली के औपनिवेशीकरण से मुक्ति की दिशा में एक कदम है।"

    NCF पर लोगों के सुझाव लागू करने के लिए बनाई जाए ऐप- प्रधान

    प्रधान ने NCF को समाज का एक दस्तावेज बताते हुए कहा कि इस पर अपने सुझाव देने में लोगों को सक्षम बनाने के लिए एक ऐप-आधारित प्रक्रिया बनाई जानी चाहिए। उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रणाली में इस ऐतिहासिक दिन को संभव बनाने के लिए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों की सराहना करते हुए कहा कि NEP 2020 पर आधारित भारत का यह शिक्षा मॉडल दुनिया भर में उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा।

    यह NCF का पांचवां संशोधन होगा

    NCF के विकास को राष्ट्रीय संचालन समिति (NSC) की तरफ से निर्देशित किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन हैं। इसके जरिए देश भर में शिक्षा में सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और समुदायों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए एजुकेशनल प्रैक्टिस सुधारने पर जोर रहेगा। बता दें कि NCF को अब तक चार बार - 1975, 1988, 2000 और 2005 में संशोधित किया जा चुका है। प्रस्तावित संशोधन NCF का पांचवां संशोधन होगा।

    'कार्यादेश दस्तावेज' में क्या है?

    बता दें कि 'कार्यादेश दस्तावेज' के आधार पर ही NCF तैयार की गई है। 'कार्यादेश दस्तावेज' ही दरअसल NEP 2020 और NCF को एक-दूसरे से जोड़ता है। इस 'कार्यादेश दस्तावेज' में NCF तैयार करने की प्रक्रिया और विशेषताओं का विस्तार से वर्णन किया गया है और इसमें NEP 2020 के विजन, सिद्धांतों और दृष्टिकोण के ही अनुरूप NCF के लिए स्पष्ट और विशिष्ट आधारों के बारे में बताया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    धर्मेंद्र प्रधान
    शिक्षा मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    धर्मेंद्र प्रधान

    सचिन पायलट पर जमकर बरसे अशोक गहलोत, कहा- गद्दार हैं और कभी नहीं बन सकते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
    क्या है PM-SHRI योजना जिसके तहत अपग्रेड होंगे देश के 14,500 स्कूल? नरेंद्र मोदी
    2021 में 13,000 से ज्यादा छात्रों ने की आत्महत्या, महाराष्ट्र सबसे आगे- NCRB रिपोर्ट महाराष्ट्र
    केंद्र ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में बदलाव के लिए मांगे आम लोगों से सुझाव NCERT

    शिक्षा मंत्रालय

    बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं हुईं? बजट
    शिक्षा मंत्रालय लागू करेगा 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' मॉडल, जानिए किसे मिलेगा फायदा रिसर्च
    राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को क्यों मनाया जाता है? शिक्षा
    NCERT ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना टाली, जानें वजह NCERT

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023