NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण: 12 नवंबर को स्कूली छात्रों के शिक्षा के स्तर का होगा आकलन
    करियर

    राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण: 12 नवंबर को स्कूली छात्रों के शिक्षा के स्तर का होगा आकलन

    राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण: 12 नवंबर को स्कूली छात्रों के शिक्षा के स्तर का होगा आकलन
    लेखन तौसीफ
    Nov 08, 2021, 05:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण: 12 नवंबर को स्कूली छात्रों के शिक्षा के स्तर का होगा आकलन
    NAS 2021 का आयोजन 12 नवंबर को होगा

    स्कूली छात्रों में शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिये शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2021 का आयोजन 12 नवंबर को होगा। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि NAS 2021 के तहत कक्षा तीन, पांच, आठ और दस के छात्रों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाता है। इस परीक्षा के संचालन में केंद्र और राज्य सरकार के सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ इस बार निजी स्कूलों को भी शामिल करने का निर्णय किया गया है।

    NAS 2021 में 1.23 लाख स्कूल लेंगे भाग

    शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में इस साल 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 733 जिलों में 1.23 लाख स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों के सीखने के परिणामों और उनकी क्षमता का आकलन करने के लिये मूल्यांकन ढांचा तैयार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह सर्वेक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

    NAS 2021 से कमियों का पता चलेगा

    शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण से छात्रों में सीखने से जुड़ी कमियों का पता लगाने और उसके अनुरूप शिक्षा नीति में जरूरी उपाए करने में मदद मिलेगी। इससे शिक्षा और अधिकारियों के उत्थान में भी मदद मिलेगी। इस बार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में निजी एवं गैर पंजीकृत स्कूलों को शामिल किया गया है ताकि छात्रों के सीखने के नतीजों के सभी दृष्टिकोण का पता लगाया जा सके और एकीकृत राष्ट्रीय मानकों का विकास किया जा सके।

    NCERT द्वारा विकसित ढांचे के अनुरूप होगा आंकलन

    शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी जिलों को NCERT द्वारा विकसित ढांचे के अनुरूप कक्षा तीन, पांच, आठ और 10 के स्तर पर सीखने के परिणामों, जनजातीय छात्रों की शैक्षणिक स्थिति सहित उपलब्धियों का आकलन किया जायेगा।

    किस कक्षा के लिए कितनी देर की होगी परीक्षा?

    NAS 2021 परीक्षा कक्षा तीन के लिए 90 मिनट की होगी। जिसमें कुल 47 प्रश्न भाषा गणित एवं पर्यावरण से पूछे जाएंगे। कक्षा पांच में इन्हीं विषयों से 90 मिनट में 53 प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा आठ के लिए 120 मिनट की परीक्षा में भाषा, गणित विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा कक्षा 10 में भाषा, गणित विज्ञान, अंग्रेजी एवं सामाजिक अध्ययन विषय से 70 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।

    तमिलनाडु के शिक्षाविदों ने NAS 2021 परीक्षा की आलोचना की

    तमिलनाडु के शिक्षकों, शिक्षाविदों और अभिभावकों ने तमिलनाडु में NAS 2021 आयोजित करने के कदम का विरोध किया है। राज्य के कन्याकुमारी जिले के एक प्राथमिक राजकीय स्कूल के शिक्षक कुमारदास ने IANS को बताया, "चूंकि छात्रों ने दो साल गंवाए हैं, वे परीक्षा में संख्यात्मक और भाषाई कौशल में असफल हो जाएंगे। कक्षाएं एक या दो महीने और चलने दें और फिर परीक्षा आयोजित करें। तब छात्र अपनी काबिलियत साबित कर सकेंगे।"

    NAS 2021 में ऑनलाइन पढ़ाई का भी होगा आकलन

    केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पर जानकारी देते हुए कहा था कि 2017 में भी यह सर्वे करवाया गया था जिसमें कक्षा 1, 3, 5, 8 के छात्रों का सर्वेक्षण किया गया था। जबकि 2018 में कक्षा 10 के छात्रों को शामिल गया गया था। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस सर्वे में कोरोना महामारी के चलते डेढ़ साल से शिक्षण संस्थान बंद होने से जो ऑनलाइन पढ़ाई हुई उसका भी आकलन होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    शिक्षा
    शिक्षा मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स

    CBSE

    CBSE ने छात्रों और अभिभावकों के लिए जारी किया फ्रॉड अलर्ट ट्विटर
    CBSE: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', आप भी हो सकते हैं शामिल नरेंद्र मोदी
    CBSE: बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    CBSE नए सत्र में अपनाएगा 12वीं तक की शिक्षा का नया प्रारूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति

    शिक्षा

    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल
    अफगानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों को कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई की मंजूरी दी अफगानिस्तान
    उत्तर प्रदेशः योगी सरकार करेगी शैक्षणिक ढांचे में बदलाव, शिक्षा आयोग का होगा गठन उत्तर प्रदेश
    BYJU'S पर लगा बच्चों के फोन नंबर खरीद कर अभिभावकों को धमकाने का आरोप, जानें मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

    शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय लागू करेगा 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' मॉडल, जानिए किसे मिलेगा फायदा रिसर्च
    राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को क्यों मनाया जाता है? शिक्षा
    NCERT ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना टाली, जानें वजह NCERT
    उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूलों में रिटायर्ड शिक्षक अब 'शिक्षक साथी' बनकर देंगे सेवाएं योगी आदित्यनाथ

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023