
2022-23 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड BEd पाठ्यक्रम
क्या है खबर?
शिक्षा मंत्रालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) को अधिसूचित कर दिया है।
अब वर्ष 2030 से शिक्षकों की भर्ती केवल ITEP के माध्यम से ही होगी।
बता दें कि फिलहाल चार वर्षीय इंटीग्रेटेड BEd पाठ्यक्रम केवल कुछ चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में ही शुरू किया जाएगा।
चार वर्षीय ITEP की शुरूआत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से होगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) के जरिए पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा।
जानकारी
BEd करने वालों को क्या होगा फायदा?
अभी तक BEd के लिए जरूरी पांच साल के बजाय छात्र चार साल में ही इसे पूरा कर लेंगे, जिससे उनके एक साल की बचत होगी। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत टीचर एजुकेशन से संबंधित किए गए प्रावधानों में से एक है।
ITEP
2030 से सिर्फ ITEP के जरिए होगी भर्ती
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के मुताबिक, साल 2030 से शिक्षकों की भर्ती सिर्फ ITEP के जरिए होगी।
इसे शुरू में देश भर के लगभग 50 सलेक्टेड बहु-विषयक संस्थानों में पायलट मोड में पेश किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने इस कोर्स को इस तरह से तैयार किया है जिससे एक छात्र-शिक्षक को शिक्षा में डिग्री के साथ-साथ इतिहास, गणित, विज्ञान या कॉमर्स जैसे स्पेशलाइज्ड विषयों में डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
जानकारी
ITEP का उद्देश्य क्या है?
ITEP सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा के बाद या स्कूली शिक्षा के NEP 2020 संरचना 5+3+3+4 के अनुसार संचालित किया जाएगा। यह शिक्षकों को सशक्त बनाने और यथासंभव प्रभावी ढंग से अपना काम करने में उनकी मदद करने के लिए एकीकृत करता है।
परीक्षाएं
NTA आयोजित कराएगा परीक्षाएं
NTA द्वारा राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) के जरिए इसमें एडमिशन दिया जाएगा। यह कोर्स बहु-विषयक संस्थानों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और यह स्कूली शिक्षकों के लिए न्यूनतम डिग्री योग्यता बन जाएगा।
सरकार द्वारा जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि चार वर्षीय ITEP राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख उद्देश्यों में से एक को पूरा करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह पाठ्यक्रम पूरे अध्यापक शिक्षा क्षेत्र को बेहतर करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
पढ़ाई
चार वर्षीय ITEP कोर्स में कैसे होगी पढ़ाई?
ITEP चार शैक्षणिक वर्षों का होगा जिसमें इंटर्नशिप सहित आठ सेमेस्टर होंगे। यदि कोई भी छात्र-अध्यापक किसी भी सेमेस्टर को पूरा करने में असमर्थ रहता है तो उसे कार्यक्रम में प्रवेश की तारीख से अधिकतम छह साल की अवधि के भीतर पूरा करना होगा।
एक सेमेस्टर में प्रवेश के समय को छोड़कर परीक्षाओं के समय सहित कम से कम 125 कार्य दिवस होंगे।
कुल काम के घंटे 40 घंटे होने चाहिए जो एक सप्ताह के अन्तर्गत होंगे।