NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CSIR-UGC NET और UGC NET में क्या अंतर है? जानें इनकी समानताएं और असमानताएं
    अगली खबर
    CSIR-UGC NET और UGC NET में क्या अंतर है? जानें इनकी समानताएं और असमानताएं

    CSIR-UGC NET और UGC NET में क्या अंतर है? जानें इनकी समानताएं और असमानताएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 09, 2019
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    CSIR-UGC NET और UGC NET में कई समानताएं हैं, लेकिल ये दोनों परीक्षा अलग-अलग उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। समानताएं होने के बाद भी इन परीक्षों में कई असमानताएं हैं।

    अधिकतर लोगों को इन दोनों परीक्षाओं को लेकर कन्फ्यूजन हो जाती है और कई लोग इन परीक्षाओं को एक ही मनाते हैं, लेकिन ये परीक्षाएं अलग हैं और इनका आयोजन भी अलग-अलग किया जाता है।

    आइए जानें CSIR-UGC NET और UGC NET में क्या अंतर है।

    आवेदन प्रक्रिया

    दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट से होगा आवेदन

    ये पहली बार होगा जब नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) CSIR-UGC NET का आयोजन करने जा रही है।

    आज से दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। UGC NET 02 दिसंबर, 2019 से आयोजित की जाएगी। जबकि CSIR-UGC NET का आयोजन 15 दिसंबर, 2019 को किया जाएगा।

    दोनों परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

    CSIR-UGC NET के लिए csirnet.nta.nic.in पर और UGC NET के लिए ugcnet.nta.nic.in जाना होगा।

    उद्देश्य

    क्यों आयोजित की जाती हैं दोनों परीक्षाएं?

    ये दोनों परीक्षाएं ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं हैं। इसका आयोजन जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का परीक्षण करने और लेक्चरर के लिए योग्यता जांचने के लिए किया जाता है।

    लेकिन काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) UGC NET का आयोजन साइंस, लाइव साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित सांइस स्ट्रीम के सभी विषयों के लिए होता है।

    वहीं UGC NET का आयोजन बाकी अन्य विषयों जैसे आर्ट्स, सोशल साइंस और कॉमर्स आदि के लिए होता है।

    आयु सीमा

    क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

    आपको बता दें कि CSIR-UGC NET और UGC NET के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की आयु सीमा में भी अंतर है, लेकिन लेक्चरशिप के लिए आयु सीमा में कोई भी अंतर नहीं है।

    CSIR-UGC NET के लिए JRF उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं UGC NET के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

    इसके साथ ही दोनों परीक्षाओं में ही लेक्चरशिप के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

    UGC NET

    क्या है UGC NET का परीक्षा पैटर्न?

    दोनों परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, लेकिन दोनों परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग है।

    UGC NET परीक्षा में दो पेपर यानी पेपर-1 और पेपर-2 शामिल है। पेपर-1 में 100 नंबर के 50 प्रश्न और पेपर-2 में 200 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये परीक्षा पूरे तीन घंटे के लिए होती है।

    इसके साथ ही बता दें कि परीक्षा में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

    CSIR-UGC NET

    क्या है CSIR-UGC NET का परीक्षा पैटर्न?

    CSIR-UGC NET परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के होते हैं, जिसके लिए 200 नंबर निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    परीक्षा में तीन भाग पार्ट-ए, पार्ट-बी और पार्ट-सी शामिल है। पार्ट-ए में 20, पार्ट-बी में 40 और पार्ट-सी में 60 प्रश्न होते हैं।

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    uUGC

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शिक्षा

    NCTE बंद करेगा खराब प्रदर्शन करने वाले B.Ed कॉलेज, एक हजार संस्थानों की चल रही जांच करियर
    GATE Exam 2020: छह महीने में इन टिप्स को अपनाकर करें तैयारी, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    HSSC Recruitment 2019: तीन हजार से भी अधिक PGT पदों के लिए निकली भर्ती नौकरियां
    SSC JE 2019: इन टिप्स को अपनाकर करें तैयारी, जानें परीक्षा पैटर्न परीक्षा तैयारी

    NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    UGC NET 2019: परीक्षा तिथि हुई जारी, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    JEE Main 2019: अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    JEE Advanced 2019: 19 मई को आयोजित होगी परीक्षा, इतने उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्टेड शिक्षा
    NET June Exam 2019: अब गद्यांश पढ़ने के लिए नहीं करनी होगी स्क्रॉलिंग शिक्षा

    uUGC

    UGC द्वारा नियुक्त पैनल ने रोल नंबर पर एन्क्रिप्टेड बारकोड का दिया सुझाव शिक्षा
    NET June Exam 2019: इन टिप्स के साथ पहले ही प्रयास में करें परीक्षा पास शिक्षा
    UGC ने कई डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज पर लगाई रोक, जानें क्या है कारण शिक्षा
    UGC ने सभी विश्वविद्यालय को कहा- 21 मई को मनाएं 'आतंकवाद विरोधी दिवस' शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025