NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: लालू यादव के जन्मदिन समेत जानें आज के इतिहास में दर्ज मुख्य घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: लालू यादव के जन्मदिन समेत जानें आज के इतिहास में दर्ज मुख्य घटनाएं

    आज का इतिहास: लालू यादव के जन्मदिन समेत जानें आज के इतिहास में दर्ज मुख्य घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 11, 2019
    09:01 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।

    11 जून के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज राजनेता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन होता है।

    आइए जानें इतिहास।

    लालू प्रसाद यादव

    आज होता है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

    लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व UPA रेल मंत्री और 15वीं लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं।

    उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में छात्र नेता के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और उन्हें 1977 में 29 वर्ष की आयु में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा का सबसे युवा सदस्य चुना गया था।

    1990 में वह बिहार के मुख्यमंत्री बने। 1997 में चारा घोटाले के आरोपों के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

    जीवन

    हुई साढ़े 27 साल की सजा

    1997 से 2005 तक उनकी पत्नी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शासन किया।

    इनकी पार्टी नीतीश कुमार की पार्टी (JDU) के साथ गठबंधन में 2015 में सत्ता में आई।

    इन्होंने राबड़ी देवी से 1 जून, 1973 को शादी की थी। इनके नौ बच्चे दो बेटे और सात बेटियाँ है।

    वर्तमान में लालू चारा घोटाले के चार मामलों में साढ़े 27 साल की सजा काट रहे हैं और उन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लग चुका है।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका का स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए 11 जून, 1776 को समिति बनाई गई थी।

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 11 जून, 1940 को इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया था।

    अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने 11 जून, 1942 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

    अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 11 जून, 1947 को पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।

    जानकारी

    न्यूजीलैंड ने कुक द्वीप पर किया कब्जा

    न्यूजीलैंड ने 11 जून, 1901 को कुक द्वीप पर कब्जा किया था। इटली के जेनेवा तोरन पर 11 जून, 1940 को ब्रिटेन ने बमबारी की थी। यूरोपीय देश इटली ने 11 जून, 1940 को मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    एक ब्रिटिश फोटोग्राफर जूलिया मार्गरेट कैमरून का जन्म 11 जून, 1815 को हुआ था।

    महान् स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून, 1897 को हुआ था।

    भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म 11 जून, 1909 को हुआ था।

    अमेरिकी अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक, निर्माता जीन वाइल्डर का जन्म 11 जून, 1933 को हुआ था।

    भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून, 1948 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    सोवियत मनोवैज्ञानिक लेव वाइगोत्सकी का निधन 11 जून, 1934 को हुआ था।

    अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ई हावर्ड का निधन 11 जून, 1936 को हुआ था।

    एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता जॉन वेने का निधन 11 जून, 1979 को हुआ था।

    भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम.बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन 11 जून, 1983 को हुआ था।

    भारत के लम्बी दूरी के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन 11 जून, 1997 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लालू प्रसाद यादव
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    लालू प्रसाद यादव

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय नारे, जिन्होंने तय किया चुनावी हवा का रुख नरेंद्र मोदी
    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी अलग पार्टी 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बिहार
    लालू का जेल से बिहारवासियों के नाम पत्र, लिखा- मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं दलित

    शिक्षा

    जानें राजेश ने कैसे तय किया ब्रेड बेचने वाले से IAS अधिकारी बनने तक का सफर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    RBSE 10th Result 2019: जारी हुआ रिजल्ट, जानें कितने बच्चों ने पास की परीक्षा राजस्थान
    बायोटेक्नॉलॉजी में स्नातक करने के बाद चुनें ये करियर विकल्प, बनेगा अच्छा भविष्य करियर
    आज का इतिहास: 04 जून को ही हुआ था अनिल अंबानी का जन्म, जानें करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025