NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 04 जून को ही हुआ था अनिल अंबानी का जन्म, जानें
    करियर

    आज का इतिहास: 04 जून को ही हुआ था अनिल अंबानी का जन्म, जानें

    आज का इतिहास: 04 जून को ही हुआ था अनिल अंबानी का जन्म, जानें
    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 04, 2019, 09:29 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 04 जून को ही हुआ था अनिल अंबानी का जन्म, जानें

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में जानना लोगों को अच्छा लगता है। आज हम आपको 04 जून की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं। आज की प्रमुख घटनाओं में एक है कि आज के ही दिन प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म हुआ था। आइए उनके बारे में कुछ प्रमुख बातें जानते हैं।

    जाने माने बिजनेसमैन हैं अनिल अंबानी

    अनिल अंबानी देश के जाने माने बिजनेसमैन है। अनिल अंबानी ने धीरूभाई अंबानी के परिवार में जन्म लिया था। अनिल के स्वर्गीय पिता धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित रिलायंस समूह भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना है। फोर्ब्स की 2018 की सुची के अनुसार वे विश्व के 887वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनके पास 2.7 अरब अमरीकी डालर मूल्य की संपत्ति है। अपने भाई मुकेश अंबानी से अलग होने के बाद उनकी संपत्ति काफी कम हो गई।

    अभिनेत्री टीना मुनीम से की शादी

    अंबानी ने अपनी बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री मुंबई के किशनचंद चेलाराम कॉलेज से प्राप्त की है और 1983 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी की है और उनके दो बेटे जय अनमोल और जे अंशुल हैं। उन्हें 'बिजनेसमैन ऑफ द ईयर 1997' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय पूंजी बाजार में अनेक वित्तीय सुधार लाने का श्रेय अनिल को ही जाता है।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने 04 जून, 2001 से अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली थीं। हरियाणा सरकार ने 04 जून, 2008 को पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की थी। न्यूयार्क की सीनेटर हिलैरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने 04 जून, 2008 को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल कीथी।

    मैक्सिकन-अमेरिका युद्ध हुआ था शुरु

    हेनरी III रोम का बादशाह 04 जून, 1039 को बना था। मैक्सिकन-अमेरिका युद्ध 04 जून, 1845 को शुरू हुआ था। मालदीव ने 04 जून, 1964 को संविधान का निर्माण किया था। यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने 04 जून, 2006 को स्वतंत्रता की घोषणा की।

    इनका होता है जन्मदिन

    हिंदी फिल्म अभिनेत्री बिना राय का जन्म 04 जून, 1931 को हुआ था। हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक नूतन का जन्म 04 जून, 1936 को हुआ था। हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता अशोक सराफ का जन्म 04 जून, 1947 को हुआ था। राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अनिल शास्त्री का जन्म 04 जून, 1948 को हुआ था। प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म 04 जून, 1959 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    रामकृष्ण के शिष्य और स्वयं एक महान रहस्यवादी महेंद्र नाथ गुप्ता का निधन 04 जून, 1932 को हुआ था। गुजराती भाषा के लेखक रणजीतराम मेहता का निधन 04 जून, 1917 को हुआ था। इतालवी साहसी और लेखक गियाकोमो कासानोवा का निधन 04 जून, 1798 को हुआ था। सोवियत-रूसी बैरिटोन गायक और RSFSR के पीपुल्स आर्टिस्ट के प्राप्तकर्ता एडुआर्ड ख़िल का निधन 04 जून, 2012 को हुआ था। अमेरिकी पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉन वुडन का निधन 04 जून, 2010 को हुआ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023