NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / विषय आधारित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बेंगलुरु बना सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय
    अगली खबर
    विषय आधारित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बेंगलुरु बना सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय
    विषय आधारित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बैंग्लोर का नाम शामिल

    विषय आधारित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बेंगलुरु बना सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय

    लेखन राशि
    Oct 26, 2023
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने विषय आधारित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 जारी कर दी है।

    इस रैंकिंग में 11 विषयों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को जोड़ा गया है। इसमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (UK) के विश्वविद्यालय शीर्ष स्थान पर हैं।

    UK के विश्वविद्यालयों ने स्वास्थ्य, कंप्यूटर विज्ञान और अमेरिका के विश्वविद्यालयों ने अर्थशास्त्र, मानविकी, इंजीनियरिंग, कानून जैसे विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

    इस रैंकिंग में कई भारतीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

    भारतीय संस्थान

    4 विषयों में शीर्ष पर रहा IISc बेंगलुरु

    भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने 4 विषयों भौतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और जीवन विज्ञान में भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

    भौतिक विज्ञान में IISc बेंगलुरु को 201 से 250 के बीच रैंक मिली है। इंजीनियरिंग की सूची में संस्थान 101 से 125 रैंक क्षेत्र में शामिल है।

    सितंबर में जारी सामान्य वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी IISc-बेंगलुरु भारत में शीर्ष स्थान पर रहा था। इसे 201 से 250 रैंक के बीच जगह मिली थी।

    दिल्ली विश्वविद्यालय

    ये भारतीय विश्वविद्यालय भी रैंकिंग में शामिल

    कला और मानविकी की श्रेणी में भारत के 2 विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई हैं।

    इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) शामिल है। दोनों संस्थानों को 501 से 600 के बीच रैंक मिली है।

    व्यवसाय और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में जामिया मिलिया इस्लामिया भारत में शीर्ष स्थान पर रहा। इसे 401 से 500 रैंक क्षेत्र के बीच स्थान मिला।

    स्वास्थ्य के क्षेत्र में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने 201 से 250 रैंक प्राप्त की है।

    कानून

    कानून विषय सूची में एक भी भारतीय विश्वविद्यालय शामिल नहीं

    वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कानून विषय में एक भी भारतीय विश्वविद्यालय अपनी जगह नहीं बना सका।

    इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हावर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहे। इसके बाद कैंब्रिज और कोलंबिया यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है।

    इसके अलावा रैंकिंग में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), पंजाब विश्वविद्यालय और सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज ने जगह बनाई है।

    इन संस्थानों ने 301 से 400 के बीच रैंक हासिल की है।

    शीर्ष देश

    इन देशों के विश्वविद्यालय शीर्ष पर

    विषय आधारित विश्वविद्यालय रैंकिंग शिक्षण, अनुसंधान वातावरण, अनुसंधान गुणवत्ता, उद्योग और अंतरराष्ट्रीय पहुंच जैसे 5 घटकों के आधार पर तैयार की जाती है।

    इस रैंकिंग में 108 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया था। इनमें से अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग, चीन और कनाडा के विश्वविद्यालयों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

    रैंकिंग में कला और मानविकी, व्यवसाय और अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा, इंजीनियरिंग, कानून, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे 11 विषयों को शामिल किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IISC-बैंगलोर
    अमेरिका
    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ताज़ा खबरें

    होंडा नावी का स्कूटर निर्यात में दबदबा, जानिए कितना रहा  होंडा मोटर कंपनी
    निसान मोटर्स करेगी कर्मचारियों की छंटनी, जाएगी 10,000 लोगों की नौकरी निसान
    'रेड 2' ही नहीं, इस दिन 100 रुपये से भी कम में देख पाएंगे ये फिल्में  अजय देवगन
    टेस्ला की भारत में CKD असेंबली यूनिट लगाने की योजना, तलाश रही जमीन  टेस्ला

    IISC-बैंगलोर

    GATE 2021 के लिए लाइव हुई आधिकारिक वेबसाइट, सितंबर में हो सकते हैं आवेदन शिक्षा
    GATE और IIT JAM के लिए जारी हुआ शेड्यूल, सितंबर में होंगे आवेदन शिक्षा
    GEURS 2020: रोजगार देने के मामले में भारत की स्थिति हुई बेहतर, IIT दिल्ली टॉप पर IIT-बॉम्बे
    बेंगलुरू: आत्महत्या रोकने के लिए IISc के कमरों की छतों से हटाए जा रहे पंखे बेंगलुरु

    अमेरिका

    अमेरिका: गले का हार बनाने के लिए जिराफ का मल लाई महिला, पकड़ी गई  केन्या
    अमेरिका: मां द्वारा घर से निकाली गई 5 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या रेप
    अमेरिका: व्यक्ति की रातों-रात चमकी किस्मत, लॉटरी जीतकर बना करोड़पति  लॉटरी
    अमेरिकी महिला ने स्तन दूध से बनाये साबुन और लोशन, शुरू किया अनोखा व्यवसाय अजब-गजब खबरें

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, धमकाने के लगे थे आरोप ब्रिटेन
    UK आज लाखों फोन्स पर अपने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का करेगा परीक्षण  अमेरिका
    गायक फ्रेडी मर्करी की चमड़े से बनी काली हॉटपैंट 18.37 लाख रुपये में नीलाम लंदन
    ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने मुंह में किए 17 छेद, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रिटेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025