NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: गले का हार बनाने के लिए जिराफ का मल लाई महिला, पकड़ी गई 
    अगली खबर
    अमेरिका: गले का हार बनाने के लिए जिराफ का मल लाई महिला, पकड़ी गई 
    जिराफ का मल लाते पकड़ी गई महिला (तस्वीर: फ्रीपिक)

    अमेरिका: गले का हार बनाने के लिए जिराफ का मल लाई महिला, पकड़ी गई 

    लेखन गौसिया
    Oct 06, 2023
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका से एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक महिला को हवाई अड्डे पर रोका गया क्योंकि उसके सामान से जिराफ के मल से भरा एक बॉक्स मिला।

    पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह यात्रा के लिए केन्या गई थी और वहीं उसे जिराफ का मल मिला। उसने आगे बताया कि वह जानवर का मल गले का हार बनाने के लिए लाई है।

    इसके बाद अधिकारियों ने मल को जब्त कर लिया।

    मामला

    क्या है मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मिनेसोटा के मिनियापोलिस-सेंट पॉल हवाई अड्डे का है।

    यहां 29 सितंबर को एक महिला अफ्रीका के केन्या से लौट रही थी और सामान की चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया गया।

    महिला के सामान का निरीक्षण करते समय सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के अधिकारियों को जानवर के मल से भरा एक बॉक्स मिला।

    महिला ने अधिकारियों से कहा कि यह जिराफ का मल है और वह उससे एक हार बनाने के लिए लाई है।

    जानकारी

    महिला पहले भी जानवर के मल से बना चुकी है हार

    महिला ने अधिकारियों से आगे कहा, "मैं पहले मूस (हिरण की सबसे बड़ी प्रजाति) के मल से एक हार बना चुकी हूं। इस बार मुझे जिराफ का मल केन्या से मिला है और मैं इससे हार बनाना चाहती हूं।"

    हालांकि, अधिकारियों ने महिला को मल ले जाने की अनुमति नहीं दी और उसे जब्त कर लिया।

    बता दें कि अमेरिका में मल लाने के लिए पशु चिकित्सा सेवा परमिट की जरूरत होती है, जो महिला के पास नहीं था।

    बयान

    स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता था मल 

    इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में मल पदार्थ लाना खतरनाक हो सकता है।

    उन्होंने आगे कहा, "अगर महिला ने मल के बारे में नहीं बताया होता और वह इससे हार बनाकर पहन लेती तो उन्हें कई तरह की बीमारी हो सकती थी। दरअसल, केन्या के जानवरों के मल में अफ्रीकन स्वाइन बुखार, क्लासिकल स्वाइन बुखार, न्यूकैसल रोग, पैर और मुंह का रोग और स्वाइन वेसिकुलर रोग हो सकते हैं।"

    जानकारी

    अधिकारियों ने मल को किया नष्ट

    महिला ने मल के बारे में अधिकारियों को बता दिया था और मल का बॉक्स भी अधिकारियों को दे दिया था। इस कारण महिला को किसी भी प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों ने जिराफ के मल को नष्ट कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    केन्या
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    अमेरिका

    अमेरिका: F-35 लड़ाकू विमान हुआ लापता, पायलट ने कूदकर बचाई जान लड़ाकू विमान
    पेरिस में होगी 'डायनासोर के कंकाल' की नीलामी, करोड़ों रुपये में बिकने की उम्मीद पेरिस
    इंग्लैंड की लाइब्रेरी में अमेरिका से सालों बाद वापस आईं किताबें, सभी हैरान  इंग्लैंड
    कनाडा ने अमेरिका से की थी भारत की सार्वजनिक निंदा की मांग, लेकिन ठुकराई गई- रिपोर्ट कनाडा

    केन्या

    9/11 आतंकी हमले में बचा, लेकिन कीनिया में हुए आतंकी हमले में मारा गया अमेरिकी नागरिक डोनाल्ड ट्रंप
    अफ्रीका: केन्याई शख्स ने तीन जुड़वां बहनों से की शादी, कहा- बचपन से मेरी बहुविवाहित प्रवृत्ति अजब-गजब खबरें
    फेसबुक मॉडरेटर्स की छंटनी पर जज ने लगाई रोक, जानिए मामला फेसबुक
    केन्या: प्रभु से मुलाकात के नाम पर 200 लोगों की आत्महत्या का मामला क्या है? आत्महत्या

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: 10,000 डॉलर का नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका अमेरिका
    गूगल मैप ने व्यक्ति को टूटे पुल पर भेजा, मौत; पत्नी ने कंपनी पर किया मुकदमा  अमेरिका
    अमेरिका: 50 फीट चौड़ी दीवार पर च्युइंगम चिपकाने क्यों आते हैं पर्यटक?  अमेरिका
    अमेरिकी महिला ने मुंह के अंदर पूरी की पूरी तलवारें डालकर बनाएं 2 अनोखे विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025