LOADING...
UPSC मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से, कम समय में ऐसे करें वैकल्पिक विषय की तैयारी
वैकल्पिक विषय की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

UPSC मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से, कम समय में ऐसे करें वैकल्पिक विषय की तैयारी

लेखन राशि
Jul 24, 2023
10:19 am

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी। मुख्य परीक्षा में 250-250 अंक के 2 वैकल्पिक विषय के पेपर शामिल हैं। सामान्य अध्ययन के पेपर से अलग वैकल्पिक विषय के पेपर में उम्मीदवारों की विशेषज्ञता जांची जाती है। इसमें पढ़ने और उत्तर लिखने का तरीका भी अलग होता है। आइए जानते हैं UPSC उम्मीदवार कम समय में वैकल्पिक विषय की तैयारी कैसे कर सकते हैं।

न्यूनतम

न्यूनतम अध्ययन सामग्री रखें

वैकल्पिक विषय की तैयारी का मूलमंत्र है न्यूनतम अध्ययन सामग्री और अधिकतम रिवीजन। इसका मतलब है कि आप कम किताबों से पढ़ें, लेकिन ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। परीक्षा में कम समय शेष है। ऐसे में ढेर सारी किताबें पढ़ने का कोई फायदा नहीं है। उम्मीदवार केवल कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों को पढ़ें। इसमें NCERT किताबें और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को भी शामिल करें। हर किताब पढ़ने के बाद कम से कम 3 बार उसका रिवीजन जरूर करें।

जानकारी

एकीकृत दृष्टिकोण का पालन करें

अधिकांश वैकल्पिक विषयों का पाठ्यक्रम सामान्य अध्ययन के अनुभागों को कवर करता है। ऐसे में एकीकृत दृष्टीकोण का पालन करें यानि जो टॉपिक सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय दोनों में हो, उसे व्यापक रूप से तैयार करें। इससे दोनों पेपरों में मदद मिलेगी।

Advertisement

करेंट

करेंट अफेयर्स को अनदेखा न करें

वैकल्पिक विषय की तैयारी करते समय करेंट अफेयर्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थशास्त्र, भूगोल, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र जैसे विषयों में अधिकांश सवाल करेंट अपेयर्स से जोड़कर पूछे जाते हैं। ऐसे में सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर करें। सरकारी योजनाओं को पढ़ें। सभी महत्वपूर्ण टॉपिकों को करेंट अफेयर्स से जोड़कर पढ़ें। आप करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए इन पत्रिकाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

महत्वपूर्ण

महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहचानें

अब परीक्षा में बहुत कम समय शेष हैं। ऐसे में सामान्य अध्ययन की तैयारी के साथ वैकल्पिक विषय के पूरे पाठ्यक्रम को कवर कर पाना मुश्किल है। इस समय उम्मीदवार वैकल्पिक विषय के महत्वपूर्ण अनुभागों को कवर करने पर जोर दें। मौजूदा घटनाओं का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहचानें। पिछले साल के प्रश्नपत्रों में सबसे ज्यादा दोहराएं जाने वाले टॉपिक्स की सूची बना लें। इनसे संबंधित टॉपिक्स का अध्ययन कर आगे के पाठ्यक्रम को कवर करें।

उत्तर लेखन

उत्तर लेखन का अभ्यास करें

सामान्य अध्ययन पेपर और वैकल्पिक विषय के पेपर में उत्तर लिखने का तरीका अलग होता है। वैकल्पिक विषय के उत्तर में प्रत्येक टॉपिक के बारे में गहराई से लिखने की जरूरत होती है। वैकल्पिक विषय में भाषा और टॉपिकों के विभिन्न आयामों के विवरण पर जोर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीदवार प्रत्येक दिन उत्तर लेखन का अभ्यास करें। उत्तर लेखन में गति बनाए रखने के लिए समय प्रबंधन मजबूत करें और लिखावट सुधारें।

Advertisement