NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: जानिए राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संंबंध वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री
    अगली खबर
    UPSC: जानिए राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संंबंध वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री
    राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संंबंध वैकल्पिक विषय के लिए कौनसी किताबें पढें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: जानिए राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संंबंध वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री

    लेखन राशि
    May 28, 2023
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध लोकप्रिय वैकल्पिक विषय है।

    इस विषय का पाठ्यक्रम काफी ज्यादा बड़ा है, इसे कवर करने के लिए सही रणनीति और अच्छी अध्ययन सामग्री की जरूरत होती है।

    इंटरनेट के दौर में इस विषय से जुड़ी कई अध्ययन सामग्री उपलब्ध हैं, ऐसे में विद्यार्थी भ्रमित होकर गलत स्त्रोतों का चुनाव कर सकते हैं।

    आइए इस विषय की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री जानते हैं।

    पेपर

    पेपर 1 का पाठ्यक्रम क्या है?

    पेपर 1 में राजनीतिक सिद्धांत और भारतीय राजनीति के खंड में राज्य के सिद्धांत, रावल के न्याय के सिद्धांत, साम्यवादी आलोचनाएं, अर्थ और सिद्धांत, लोकतंत्र, शास्त्रीय और समकालीन सिद्धांत, राजनीतिक विचारधाराएं, भारतीय राजनीतिक विचार, पश्चिमी राजनीतिक विचार हैं।

    पेपर 1 के दूसरे खंड में स्वतंत्रता संग्राम की राजनीतिक रणनीतियां, राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान का निर्माण और विशेषताएं, केंद्र सरकार के अंग, जमीनी लोकतंत्र, सांविधिक संस्थाएं और आयोग, संघवाद, योजना और आर्थिक विकास, भारतीय राजनीति के बारे में पढ़ना होगा।

    पेपर 2

    पेपर 2 का पाठ्यक्रम क्या है?

    पेपर 2 के पहले खंड में तुलनात्मक राजनीति, तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य में राज्य, प्रतिनिधित्व और भागीदारी की राजनीति, वैश्वीकरण, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में प्रमुख अवधारणाएं, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली का विकास, संयुक्त राष्ट्र, विश्व राजनीति का क्षेत्रीकरण, समकालीन वैश्विक चिंताएं शामिल हैं।

    दूसरे खंड में भारत की विदेश नीति, गुटनिरपेक्ष आंदोलन के विभिन्न चरण, भारत और दक्षिण एशिया, भारत और वैश्विक दक्षिण, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, भारत और परमाणु प्रश्न, भारत की विदेश नीति आदि टॉपिक शामिल हैं।

    किताबें

    राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के लिए किताबें

    पेपर 1 के लिए उम्मीदवार ओपी गौबा की राजनीतिक सिद्धांत परिचय, डीडी बसु की संविधान परिचय, लक्ष्मीकांत की भारतीय राजनीति, मुखर्जी और सुशीला रामास्वामी की ए हिस्ट्री ऑफ पॉलिटिकिल थॉट, बिपिन चंद्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष, रजनी कोठारी की पॉलिटिक्स इन इंडिया किताबों का इस्तेमाल करें।

    पेपर 2 के लिए डेविड मेलोन की डज दी एलीफेंट डांस, वीपी दत्त की भारत की विदेश नीति, राजीव सीकरी की विदेश नीति पर पुनर्विचार, एंड्रयू हेवुड की वैश्विक राजनीतिक किताबें पढें।

    NCERT

    तैयारी के लिए NCERT किताबें हैं उपयोगी

    इस विषय की बुनियादी जानकारी के लिए उम्मीदवार NCERT किताबों का इस्तेमाल करें।

    उम्मीदवार कक्षा 9 की राजनीति विभाग लोकतांत्रिक राजनीति भाग 1, कक्षा 10 की राजनीति विज्ञान लोकतांत्रिक राजनीति भाग 2, कक्षा 11 की भारतीय संविधान कार्य और राजनीतिक सिद्धांत, कक्षा 12 की समकालीन विश्व राजनीति और स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति की किताबों को जरूर पढ़ें।

    इन किताबों से बुनियादी अवधारणाएं स्पष्ट होंगी और तैयारी के लिए आधार तैयार होगा।

    करेंट

    अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए ये स्त्रोत अपनाएं

    वैकल्पिक विषय का ये खंड करेंट अफेयर से जुड़ा हुआ है। इसकी तैयारी के लिए उम्मीदवार ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

    इसमें अंतरराष्ट्रीय संबंध से जुड़े लेख पब्लिश होते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार संसद टीवी के कार्यक्रम देखें।

    इन कार्यक्रमों को देखने से भारत के विदेश संबंध के बारे में जानकारी मिलेगी। इसी तरह UPSC की कोचिंग कराने वाले प्रमुख संस्थानों की मैगजीन का इस्तेमाल करें।

    इस विषय की तैयारी के लिए रोजाना अखबार पढ़ना भी जरूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर

    परीक्षा तैयारी

    UPSC: मुख्य परीक्षा पास करने के लिए मनोविज्ञान वैकल्पिक विषय की ऐसे करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    नाबार्ड ग्रेड A: मुख्य परीक्षा का महत्वपूर्ण खंड है अंग्रेजी, ऐसे करें तैयारी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
    UPSC टॉपर्स की पसंद है समाजशास्त्र विषय, ऐसे तैयारी कर आप भी कर सकते हैं टॉप UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    श्रम कल्याण और कार्मिक प्रबंधन से करें UGC NET की तैयारी, जानिए महत्वपूर्ण टॉपिक और किताबें UGC नेट

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC ने जारी किया CDS का परिणाम, जानिए कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता परीक्षा परिणाम
    UPSC: हिंदी साहित्य है लोकप्रिय वैकल्पिक विषय, जानिए कैसे करें तैयारी परीक्षा तैयारी
    UPSC के लिए ये राज्य और संस्थान देते हैं निशुल्क कोचिंग, जानें किसे मिलेगा लाभ परीक्षा तैयारी
    UPSC सिविल सेवा: मुख्य परीक्षा के लिए ऐसे करें अर्थशास्त्र विषय की तैयारी परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025